Skip to main content

श्री राम के शिक्षा स्थल पर नरेंद्र मोदी ने मुझे अपना हनुमान बना कर जनता की सेवा के लिए भेजा है: बीजेपी प्रत्याशी, मिथलेश तिवारी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : बक्सर लोकसभा के रामगढ़ विधानसभा के नुआव प्रखंड में चौपाल कर एवं जनसंपर्क कर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने जनसमर्थन मांगा. विभिन्नकार्यक्रमों को संबोधित करते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार पूरे भारत में 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है और मुझे अपना हनुमान बनाकर बक्सर लोकसभा में भेजा है. ताकि, भारत के साथ साथ बक्सर में भी तेजी से विकास हो सके. उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी भारत के गरिबों का कल्याण कर रहे हैं भारत को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. वहीं विकास विरोधी एवं परिवार बढ़ाओ पार्टियों के पेट में दर्द होने लगा हैं एवं महागठबंधन वाले नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए बेचैन हैं. ताकि, वे अपने परिवार का और अपना विकास कर सकें. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जब बच्चा पेट में रहता है तब से बूढ़े होने तक की चिंता कर रहे हैं.  मिथलेश तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व भर में तूती बोल रहा है एवं आज भारत के आगे सभी मज़बूत देश नशमस्तक है. मिथलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर ने भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण जी को शिक्षा दिया है. वही बक्सर आज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा बना हुआ है. जब मैं सांसद बन कर संसद भवन जाऊंगा तो बक्सर में अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय खुले इसके लिए प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 तक प्रत्येक गरीब को अपना छत वाला घर होगा इस वादे को पूरा करने के साथ ही भगवान श्रीराम का घर बनवाने का काम किया. मिथलेश तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के जो प्रत्याशी हैं ये तो उनका विधानसभा है यहां के तो वे विधायक हैं और उनके पिता भी विधायक रहे हैं और रामगढ़ को केवल लूटने का काम किए हैं. जरा सोचिए अगर ये संसद पहुंच गए तब तो पूरा बक्सर को लूटकर कंगाल कर देगें.

 चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि रामगढ़ की जनता 2020 की गलती दोहराने वाली नही है. इस बार नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने एवं बक्सर लोकसभा से मिथिलेश तिवारी को विजयी बनाने के लिए बक्सर कि जनता उत्साहित है. मौके पर कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल, राजीव श्रीवास्तव, सुदेश चौधरी, रामश्रय राम, अशोक चौहान, कृपाशंकर चौबे, दिनेश सिंह, संजय जयसवाल, अमलेश राय सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता मौजूद थी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...