Skip to main content

बक्सर BJP प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने अपने जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के दौरान दिनारा विधानसभा के कई गॉंवों का किया दौरा, बक्सर को बनारस जैसा विकसित करने का दिया वचन।



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भारतीय जनता पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने दिनारा विधानसभा के दावथ मंडल के छोटकी प्रतियां,कवई, सेमरी,बभनौल,दावथ,उसरी,कोआथ,इटवां,गिधा और डेढ़ गांवों का धुआंधार दौरा कर जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के क्रम में जगह जगह पर गांव के लोगों द्वारा आयोजित चौपाल में उपस्थित हो कर लोगों से हाल चाल जाना तथा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित बड़े, बुजुर्ग,युवा को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

चौपाल में उपस्थित मतदाताओं ने अपने अपने क्षेत्र, गांव,टोलों के कठिनाइयों को भी भाजपा प्रत्याशी को अवगत कराया। मिथलेश तिवारी ने लोगों के द्वारा उठाऐ गये सवालों को को ध्यान से सुना और उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देखा है और निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। साथ ही उन्होंने कहा की आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उनके हाथों को आप लोग मजबूत किजिए और मैं मिथलेश तिवारी आप सबों को वचन देता हूँ कि बक्सर को बनारस बनानें में कोई कसर नही छोडुंगा। 


उक्त मौके पर  दिनेश सिंह,लाला सिंह जदयू,मिठाई सिंह,जयप्रकाश राय, धनंजय राय, अमित पांडेय,पंकज सिंह दिनारा विधानसभा प्रभारी,अशोक चौधरी मंडल अध्यक्ष दावथ, विट्टू सिंह, कमलेश रवानी कोआथ नगर पंचायत अध्यक्ष,दुर्गा चरण मिश्र सहित स्थानीय दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
          


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...