Skip to main content

इंडी गठबंधन के नेताओं में मची है अपने अपने बच्चों को शेटल करने की होड़, नरेंद्र मोदी की नजर है भारत के हर गरीब असहाय के हाँथ को मजबूत करने की ओर: एनडीए प्रत्याशी बक्सर, मिथलेश तिवारी..



- रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती मंडल के विभिन्न जगहों पर एनडीए प्रत्याशी ने चौपाल को किया संबोधित।
- कहा- 2024 का लोकसभा प्रधानमंत्री के हांथो को मजबूत करने के साथ हीं मजबूत भारत बनाने का है चुनाव।


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर लोकसभा के रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती मंडल के विभिन्न जगहों पर आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भारत अब सुरक्षित हाथों में है और 2024 का चुनाव भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के साथ साथ सुरक्षित भारत, मज़बूत भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का चुनाव है। 


उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं को अपने–अपने पुत्र की चिंता है। जहां सोनिया गांधी को राहुल गांधी की चिंता है, लालू यादव को तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती रोहिणी आचार्या की चिंता हैं वैसे ही जगदानंद सिंह को अपने पुत्र को सेट करने की चिंता है और मोदी जी को पूरे भारत के हर एक गरीब की चिंता है। मिथलेश तिवारी ने कहा कि बहरूपिया आपके बीच आएंगे और आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे और ये अगर गलती से सता में आ गए तो बारी बारी से पूरे भारत को लूटकर खा जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित बक्सर होगा ये मोदी की गारंटी है। मिथलेश तिवारी ने कहा कि जहां महागठबंधन वाले चरवाहा विद्यालय बनवाते थे। वहीं नरेंद्र मोदी जी IIM, एक्सप्रेस वे सड़क विद्युत ट्रेन आदि पर काम करते हैं। 

मिथलेश तिवारी ने कहा कि मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत कार्ड, हर घर बिजली इत्यादि पहुंचाकर नए भारत एवं विकसित भारत की रचना की है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जितना विकास वाराणसी का हुआ है उतना विकास बक्सर का भी होगा ये मेरा वादा है।  उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मभूमि का विकास हो गया तो अब भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली बक्सर की बारी है. अब बक्सर भी वाराणसी एवं अयोध्या के बराबर विकसित होगा। ये मेरा बक्सर लोकसभा के एक एक मतदाता से वादा है। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। वहीं बक्सर लोकसभा की जनता ने जीत का लक्ष्य 4 लाख रखा है और हम सब इस लक्ष्य को आसानी से पर करने वाले हैं। 

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल, प्रमोद मिश्रा, कृपाशंकर चौबे, बाबु सिंह, दीपक सिंह, सोनू बिंद, अमित पाण्डेय, रामश्रय राम, धनजी पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में आम जनता मौजूद थी।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...