Skip to main content

कुंवारी कन्या के पूजन के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का पर्व,अगले वर्ष से सामूहिक विवाह की भी बनी योजना..



- महाशक्ति कालरात्रि नव दुर्गा धाम में आयोजित हुआ पूजन कार्यक्रम.
- देश और विदेशों से भी आए श्रद्धालु भक्त, कलश रख की उपासना.


एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर : चैत्र नवमी के मौके पर महाशक्ति कालरात्रि धाम माता मंदिर पुलिस लाइन के समीप मंदिर मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित करने के साथ हीं 364 कन्याओं के पूजनोपरान्त भोजन एवं वस्त्र तथा दक्षिणा देकर विदाई दी गई. पूजन कार्यक्रम के दौरान ही समिति के लोगों व पुजारी व अन्य लोगों के द्वारा संकल्प लिया गया कि अब महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में हर साल निर्धन माता-पिता के अथवा अनाथ बेटियों का विवाह भी कराया जाएगा.  महंत द्वारकाधीश जी महाराज ने कहा कि श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.


इसके पूर्व महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में चैत्र नवरात्रि के मौके पर नौ दिनों तक माता भगवती की उपासना कलश स्थापना के साथ की गई. नवमी तिथि को माता का विधि-विधान से पूजन किया गया, इसके बाद हवन आदि कर पूजन सम्पन्न हुआ. तत्पश्चात कन्या पूजन व भव्य भंडारे का आयोजन हुआ.

महाशक्ति कालरात्रि धाम में नवरात्रि में दूर-दराज से माता के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचते हैं भक्त:


मंदिर के सेवक अमित कुमार माली ने बताया कि वर्ष के शारदीय नवरात्र तथा वसंतिक नवरात्र दोनों में माता भगवती की पूजा कलश स्थापना के साथ की जाती है. ऐसे श्रद्धालु भक्त जिनकी मुरादें माता पूरी करती हैं. वह दोनों नवरात्रि में यहां कलश रखकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं. यह भक्तों की माता के प्रति आस्था ही है कि श्रद्धालु भक्त न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी हर साल नियमित रूप से यहां आते हैं. कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें विदायी के समय पौधों का उपहार भी दिया गया. ताकि, पर्यावरण संरक्षण की मुहिम जारी रहे.

बता दें कि महाशक्ति कालरात्रि धाम में हर साल शारदीय नवरात्र व चैती नवरात्र में मंदिर परिसर में कलश स्थापना व पूजन अर्चन विधि विधान से की जाती है. हजारों हजार की संख्या में भक्तों की आगमन भी पूजन अर्चन के लिए जुटती है. विशेषकर नवमी तिथि के दिन भक्तों का भीड़ काफी संख्या में जुटता है. इस दौरान मंदिर परिसर व आसपास माहौल पूरी तरह से भक्तिमय व माता माता के जयकारों से गूंजता रहता है. हर साल के भांति इस साल भी विधि विधान से पूजन अर्चन की गई. मंदिर के महंत ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी विधिवत जारी रहेगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19