Skip to main content

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर डीएम ने समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की निवार्चन संबंधी सभी कोषांगों व उड़नदस्ता दल के साथ समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश।




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 15 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा निर्वाचन संबंधी सभी कोषांगो, उड़नदस्ता दल (Flying Squad) के कार्यों के साथ-साथ निर्वाचन संबधी सभी बिंदुओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार कार्यों की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु Low VTR वाले क्षेत्र को चिन्हित करते हुए स्वीप कार्यक्रम एवं हर घर दस्तक अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक  करेंगे।   साथ ही इस हेतु सेक्टर पदाधिकारी, बी.एल.ओ. के साथ बैठक कर माइक्रो प्लानिंग करेंगे।


ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है परंतु इसके बावजूद भी संबंधित उड़नदस्ता दल द्वारा अब तक ठोस जप्ती नहीं किया गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। सभी उड़नदस्ता दल (FS) को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सघन तलाशी अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक मात्रा में शराब, कैश आदि की जप्ती करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अंचल अधिकारी चक्की, चौगाई, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत चौसा को गहन तलाशी अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में बक्सर लोक सभा क्षेत्र के लिए 70% वाटर टर्न ओवर कराने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शेड, पर्याप्त रोशनी, व्हीलचेयर इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित किया जाय, ताकि किसी मतदाता को कोई कष्ट न हो पाए।

नोडल पदाधिकारी, AMF कोषांग-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

प्रचंड गर्मी को देखते हुए वी0वी0पैट0 को शेड में सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर replacement के बिंदु पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से विमर्श किया गया। विमर्श के दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारियों को एक-एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वी0वी0पैट0 सेट देने एवं शेष बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वी0वी0पैट0 को यथासंभव प्रखंड कार्यालय में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को अपने-अपने डिस्पैच सेंटर के पास ही अर्धसैनिक बलों के आवासन हेतु स्थल चयन करने का निर्देश दिया गया तथा निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार सारी व्यवस्थाएं कराने का भी निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए गठित कोषांगवार कोषांगो के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा किया गया।

नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा बताया गया कि 22 अप्रैल से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग को निर्देश दिया गया कि मतदान दल, मतदान एवं मतगणना कर्मियों को कुशल प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी कर्मी को निर्वाचन के समय कठिनाई उत्पन्न न हो।

नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग के द्वारा बताया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रशिक्षण हेतु सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रथम नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया गया है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी स्टैटिक निगरानी दल (SST) हेतु चिन्हित चेक पॉइंट्स पर बैनर लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी को अपने कार्यों एवं दायित्व को ससमय निष्पादन करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बक्सर, सभी कोषांगो के वरीय/नोडल पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...