Skip to main content

बक्सर व्यवहार न्यायालय के बाहर बाईक चोरों के आतंक से परेशान लोग ,फिर चोरी हुआ 1 बाइक..




-जरूरी कार्य से महज 5 मिनट के लिए कोर्ट में गया था पीड़ित व्यक्ति.
-बाहर आने पर नहीं मिला खड़े किए गए स्थान पीड़ित व्यक्ति का बाईक.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर व्यवहार न्यायालय के बाहर मोटरसाइकिल चोरों के आतंक से व्यवहार न्यायालय में आने वाले लोग काफी परेशान है. बता दें कि आए दिन यहां पर मोटरसाइकिल चोरों का आतंक जारी है. व्यवहार न्यायालय में अपने मुकदमे से संबंधित जरूरी काम से आने वाले लोग अपनी मोटरसाइकिल को बाहर गेट के सामने या कहीं खाली जगह पर बाईक लगा कर अपने वकील से मुलाक़ात करने या अपने काम को पूरा करने के लिए ज्यों हीं न्यायलय में जाते हैं पहले से वहां चोरी के नियत से टकटकी लगाए अज्ञात चोर बाईक लेकर वहां से भाग जाते हैं.  ज़ब काम पूरा कर लोग वापस आते हैं तो अपनी बाईक खड़ा किए गए स्थान पर ना पाकर खोजबीन शुरू कर देते हैं. लेकिन, वो वाली कहावत वहां चरितार्थ होता है कि अब लाठी पीटने से क्या होगा ज़ब सांप बिल में घुस जाए. काफी खोजबीन के बावजूद भी ज़ब पीड़ित व्यक्ति अपना बाईक नहीं ढूंढ़ पाता है तो  वह स्थानीय थाने में जाकर लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवा देता है और थाने का चक्कर लगाते रहता है और इस आस में रहता है कि शायद जल्द हीं पुलिस उसकी बाईक को ढूंढ़ सके.


आज सोमवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज उपाध्याय के बेंच पर अपने मुक़दमे से सम्बंधित कार्य से आये उनके मुव्वकील राज कुमार पांडेय इंडस्ट्रियल एरिया मारुती कॉलोनी अपनी बाईक हीरो होंड़ा स्प्लेंडर काला रंग को व्यवहार न्यायालय के गेट के सामने लगा कर अंदर किसी कागज पर हस्ताक्षर करने गए और वापस आये तो महज कुछ हीं मिनटों में चोरों ने उनकी बाईक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 44 एन 8229 है को लेकर गायब हो गए थे. काफी खोजबीन के बावजूद उनकी बाईक नहीं मिली और तो वह बाईक चोरी हो जाने के सन्दर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु लिखित आवेदन लेकर नगर थाना पहुंचे.

ऐसे में नगर थाने की पुलिस के दिन के गस्ती और न्याय के लिए कोर्ट पहुंचे पीड़ित व्यक्ति व न्यायलय के आस पास के इलाके की सुरक्षा में पूरी तरह से लापरवाही बरतने का आलम साफ तौर पर नजर आ रहा है. आए दिन कोर्ट परिसर व नगर के अन्य इलाकों में बढ़ती बाईक चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली में लापरवाही बरतने व बाईक चोरों को पकड़ने व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफलता दर्शा रही है. पुलिस को बाईक चोरी की घटनाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलानी चाहिए और लोगों को भी जागरूक होते हुए नजदीकी मोटरसाइकिल स्टैंड में अपनी बाईक खड़ी कर हीं न्यायालय में वह अन्य जगहों पर जाना चाहिए. ताकि, वह अपनी बाइक चोरी होने से बचा सकें.

                     इंद्राकान्त तिवारी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...