Skip to main content

प्रत्याशी आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत चौसा मण्डल के विभिन्न गाओं का एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने किया दौरा, फूल बरसा के लोगों ने किया स्वागत..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : प्रत्याशी आपके द्धार' कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर विधानसभा के चौसा मंडल के रामपुर,तिवाय,निकृश,सगरा,डिहरी, जलीलपुर,सिकरौल, पलिया,सौरी, राजापुर, गोसाईंपुर,ओरा,कुसुरुपा तथा सरेंजा के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने आशिर्वाद लेने का काम किया।


 जनसंपर्क अभियान में जगह जगह कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव सुरक्षित भारत, मजबूत भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का चुनाव है। देश की जनता ने आज से 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए  भारत की आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।आज कभी न मिलने वाले, हिन्दुस्तान को लुटने वाले सभी बटोरुआ दल अपने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए एकजुट हो कर मोदी जी को हराना चाहते हैं। लेकिन, यह तय है की देश और बक्सर की जनता ऐसा होंने नही देंगी। इण्डी गठबंधन मे जहां लालू यादव अपनें पुरा परिवार को सेट करने पर तुले हुए हैं,वही काॅग्रेस राहुल गांधी को सेट करने पर आमादा है। और तो और जगतानन्द सिंह सुधाकर को सेट कर रहें हैं तो एक तरफ मोदी जी भारत के लोगों की रोजमर्रा की ज़िन्दगी कैसे बेहतर हो इसको सेट करनें में दिन रात एक किए हुए हैं। जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में भारत दिन प्रतिदिन विकास की ऊंचाईयों को छु रहा है उसी प्रकार ऐ बक्सर भी विकास की ऊंचाईयों को छुने का कार्य करेगा। 


उन्होंने कहा कि चौसा मंडल के सोनपा में सफाई कर्मीयों के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का सन्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि सफाई कर्मी ही हर छोटी-बड़ी स्थलों को साफ कर सहज एवं सुगम बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने ने कहा कि जिन सफाई कर्मीयों का भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांव पखारते है उन सफाई कर्मीयों के साथ भोजन करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...