Skip to main content

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..




- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन।

- पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत।


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर सकती है। जिसमें शस्त्र अधिनियम के तहत अधिकांश अपराध संज्ञेय हैं, जिसका अर्थ है कि पुलिस बिना वारंट के किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर सकती है तथा पुलिस अधिकारी हथियार और गोला-बारूद जब्त कर सकता है। यदि व्यक्ति लाइसेंस या उसे रखने के अधिकार का प्रमाण दिखाने में विफल रहता है तो आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं, जैसे धारा 3/25, धारा 27, या आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाती है. इसके बावजूद भी कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है.


ऐसा हीं एक मामला सूत्रों के हवाले से सामने आया है. जिसमें दो युवक छोटे बड़े हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका है कि युवकों के पास मौजूद हथियार लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी हैं। जिन युवकों के पास हथियार दिख रहा है उनका नाम बबलू यादव और नितेश यादव दोनों आपस में भाई हैं। दोनों के पिता बीरेंद्र यादव ग्राम गढ़नी जिला बक्सर थाना औद्योगिक बताया जा रहा है। 


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों हीं युवक मनबढ़ किस्म के बताये जाते हैं। गांव में मारपीट और लोगों को हथियार के बल पर इनके द्वारा धमकाया भी जाता है तथा स्कूली छात्राओं को धमकाने का भी मामला सामने आया है। इनके विरुद्ध  मुक़दमे भी दर्ज हैं। इसके बावजूद भी इनका मन इतना बढ़ा है कि खुलेआम सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीर डाल के अपना दबदबा ग्रामीणों में बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 



 इस तरह के मनबढ़ किस्म के युवकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई यदि बक्सर पुलिस के द्वारा नहीं कि जाती है तो आने वाले समय में किसी गंभीर आपराधिक घटना के कारित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मामले में औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह से फ़ोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि हथियारों के प्रदर्शन का मामला उनके संज्ञान में आया है तथा पुलिस मामले के जांच में जुटी है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम तस्वीर में दिख रहे युवकों के तलाश में पुलिस उनके घर पर गई थी. लेकिन वे घर पर नहीं मिले पुलिस इस मामले कि गहनता से जाँच कर रही है.


Comments

Popular posts from this blog

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19