Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HEALTH.

बाबा रे बाबा! डॉक्टर बना हैवान, गलत इंजेक्शन लगा ले ली महिला कि जान, आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर पर कार्रवाई और मुआवजे को लेकर किया हंगामा।

-गलत इंजेक्शन ने ले ली महिला कि जान। - आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा भाग खड़े हुए अस्पताल कर्मी और चिकित्सक। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर का सदर अस्पताल आए दिन अपने करतूतों से चर्चा में बना रहता है. कभी दवाओं के धांधली तो कभी ईलाज में लापरवाही का मामला तो कभी एम्बुलेंस और स्ट्रेचर का मामला बक्सर के सदर अस्पताल के छवि को बर्बाद कर रहा है.  ताज़ा मामला एक महिला के ईलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत का है. बताया जा रहा है कि बक्सर के मेहता गली के रहने वाले राजेश कुमार सिंह अपनी पत्नी हेवान्ति देवी का तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को रात्रि तक़रीबन 10 बजे बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती कराये. जहां चिकित्सक सरस्वती चंद्र के देखरेख में ईलाज शुरु हुआ. ईलाज के दरमियान हीं चिकित्स्क व अस्पताल कर्मियों के द्वारा महिला को एक इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन पड़ने के तुरंत बाद महिला का शरीर नीला पड़ने लगा और थोड़े देर में हीं उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन एक्सपायरी डेट कि थी. जिसके वजह से यह घटना हुई.  आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया और चिकित्स्क के विरुद्ध कार्रवाई...

मरीजों के हक़ के दवाओं को खाने वाले को बक्सर विधायक ने सदर अस्पताल के औचक निरिक्षण में पकड़ा..

-वर्षों से चले आ रहे फर्जीवाड़े का हुआ पर्दाफाश. -पकडे जाने पर सॉरी सॉरी कहने  लगे अस्पताल कर्मी.    वीडियो देखने के लिए यहां छुए. एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: सदर अस्पताल बक्सर के लचर व्यवस्थाओं से तो जिलेवासी अक्सर रूबरू होते रहते हैं. ऊपरी लचर व्यवस्था तो आसानी से दिख जाती है. मगर अंदरूनी फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारीयों का ईमानदारी पूर्वक औचक निरिक्षण बेहद जरुरी होता है. यदि ऐसा नहीं होता है तो लोगों के सेवा के लिए बैठे लोग मरीजों के हक़ को मारकर खुद मेवा खाने लगते हैं. यदि बड़े अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ईमानदार ना हों तो पकडे जाने पर मामले में लीपापोती हो जाता है और धड़ल्ले से फर्जीवाड़े का खेल जारी रहता है और ऊपर से लेकर नीचे तबके तक के बाबूओं का जेब गर्म होते रहता है.  हालांकि, ज़ब से बक्सर विधायक आनंद मिश्रा बने हैं तब से आमजनमानस उम्मीद के साथ उनके तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं कि अब कुछ सही होगा. पढ़ाई कमाई और दवाई बेहतर होगा. नए विधायक जी के कड़े तेवर ने लोगों के उम्मीद को और हवा दे दी है.आमजनमानस के उम्मीद और अपने फ़र्ज को पूरा करने में बक्सर विधा...

अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिकित्सकों ने जताया रोष,काला बिल्ला लगाकर किया कर्तव्य निर्वहन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर  में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आवाह्न पर  डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध किया. बिहार के विभिन्न जिलों में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार मारपीट की बढ़ती घटना को लेकर डॉक्टरों ने रोष जताना शुरू कर दिया है. इस दरमियान सदर अस्पताल के सभी  डॉक्टर अपने अपने केबिन में काला बिल्ला लगाकर ओपीडी और इमरजेंसी सेवा देते नजर आए. नाराज चिकित्सकों ने सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करते हुए आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी. बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सक श्याम लाल रजक ने कहा की  सरकारी अस्पतालों में चिकत्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना आए दिन बढ़ती जा रही है. सरकारी अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आक्रोशित मरीज के परिजन चिकित्सकों को ही अपना निशाना बना बैठते हैं. इससे आक्रोशित होकर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ द्वारा दो दिवसीय काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का निर्णय लिया गया. वही चिकत्सक निशांत कुमार चौबे ने कहा की बिहार में चिकत्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार बेहद ही...

साबित ख़िदमत फाउंडेशन ने किया सेवा विस्तार, साबित डेंटल क्लिनिक का हुआ शुभारंभ..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा जिले वासियों के सेवा और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सेवा में विस्तार करते हुए नगर के पुराना थाना रोड में मंगलवार को  साबित डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया गया. इस डेंटल क्लीनिक में लोगों को कम पैसे में दांतों को स्वस्थ रखने और दांतों का सम्पूर्ण इलाज व सर्जरी कराने में आसानी होगी. जो सुविधा लोगों को दांतों के इलाज में बनारस व पटना में उपलब्ध होती थी वो अब उन्हें आसानी से बक्सर में भी मिलेगी. जो तमाम उपकरण बनारस व पटना के अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध होती हैं वो अब साबित डेंटल क्लीनिक में भी उपलब्ध है.   बता दें कि आज साबित डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों के साथ-साथ साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा गोद ली गई विधवा महिलाओं के द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह के दरमियान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष साबित रोहतासवी एवं प्रसिद्ध दंत चिकित्सक आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि वह डेंटल सर्जन खालिद रजा को काफी दिनों से जानते हैं और वह पढ़ने में भी काफी तेज थे. उन्हो...

प्रसव से संबंधी सभी जटिलताओं को दूर करने के लिये संस्थागत प्रसव जरूरी,परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने पर प्रसूति को मिलता है सरकारी लाभ..

- सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव सुविधा सुदृढ़ होने के बाद संस्थागत प्रसव के प्रति बढ़ा है लोगों का भरोसा. - दक्ष स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव करने के मामले 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 90.6 तक पहुंचे. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  जिले में मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करने के लिये सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं व सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है.जिसकी बदौलत न केवल संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिला है, बल्कि लोगों को भी भरोसा बढ़ा है. घरेलू प्रसव की तुलना में संस्थागत प्रसव जच्चा-बच्चा के बेहतर देखभाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. साथ ही, अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव से जुड़ी तमाम जटिलताओं से निपटने व माता व शिशु के जीवन को बचाने के लिये बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं. संस्थागत प्रसव के मामलों में हुई है बढ़ोत्तरी :  राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस) 5 के अनुसार जिले में प्रसव संबंधी 89.5 फीसदी मामले संस्थागत रूप से निपटाये जा रहे हैं. जो पहले 81.6 हुआ करती थी. वहीं, दक्ष स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव करने के मामलों में भी 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 90.6 हो च...

एचआईवी का इंफेक्शन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर हमला कर बनाता है कमजोर

- विश्व एड्स दिवस पर निकली गई जागरुकता रैली, सरकारी अस्पतालों में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन. - शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगों तक एड्स व उसके निदान की जानकारी की गई साझा. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है.साथ ही, एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जानकारी को बढ़ाया जा सके. एड्स आज के आधुनिक समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. अमूमन हर कोई यह जानता और समझता है कि एचआईवी एक प्रकार के जानलेवा इंफेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है. इसमें जानलेवा इंफेक्शन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर हमला करता है. जिसकी वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता. लेकिन, उसके बावजूद आज भी लोग इस बड़ी समस्या को लेकर खुल कर बात नहीं कर पाते. लोगों के मन से इसी संशय को दूर करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बुधवार को जागरुकता रैली निकालने के साथ साथ सरकारी अस्पतालों में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जि...

कुष्ठ के निवारण के लिए अब चलाया जाएगा एफएलसी व एसडीआर अभियान..

- एसीडीआरएस व अन्य अभियानों की समीक्षा के लिए बैठक का हुआ आयोजन. - लेप्रोसी नोडल ऑफिसर ने पारा मेडिकल वर्कर्स को दिए आवश्यक दिशा निर्देश. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले से कुष्ठ रोग को पूरी तरह मिटाने के लिये राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर एक्टिव केस डिटेक्शन एंड रेगुलर सर्विलांस (एसीडीआरएस) का संचालन किया गया. जिसकी मदद से जिले में कुल 62 नए मरीजों की खोज के साथ साथ उनका उपचार भी शुरू किया गया. लेकिन, एसीडीआरएस के समापन के बाद जिले में फोकस लेप्रोसी कैम्पेन (एफएलसी) और सिंगल डोज रिफैम्पिसिन (एसडीआर) अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके माध्यम से नए मरीजों के निवास स्थान के आसपास समय समय पर अभियान चला कर 30-30 लोगों की जांच की जाएगी और मरीजों के परिवार के सदस्यों को सिंगल डोज रिफैम्पिसिन की दवा खिलाई जाएगी. ताकि, मरीजों के परिजनों में कुष्ठ के लक्षण दिखने से पूर्व ही उसका सफाया किया जा सके. इन्ही अभियानों की समीक्षा के लिए पुराना सदर अस्पताल में स्थित जिला कुष्ठ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय और अपर मुख्य चिकित्सा प...

सेंट्रल जेल में बंद 2 बंदियों की तबीयत बिगड़ने पर इलाज हेतु भेजा गया बक्सर सदर अस्पताल..

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: बक्सर के केंद्रीय कारा में बंद 2 बंदियों का अचानक से तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें बेहतर इलाज हेतु बक्सर के सदर अस्पताल में भेजा गया है. बताया जा रहा है कि दोनों बंदी डायबिटीज के मरीज हैं तथा काफी बुजुर्ग भी हैं. दोनों बंदी भोजपुर जिला के रहने वाले हैं. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सक योगेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय कारा बक्सर से 2 बंदियों को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर बक्सर के सदर अस्पताल में भेजा गया.  उन्होंने बताया कि दोनों बंदी काफी बुजुर्ग है तथा डायबिटीज के मरीज है. चिकित्सक ने बताया कि विजयमल सिंह भोजपुर जिला के बिहियां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा राम कुमार सिंह आरा के रहने वाले हैं. दोनों बंदियों के स्वास्थ जांच शुरु कर दिया गया है तथा अच्छी तरह से जांच के बाद इलाज के उपरांत दवा आदी के सेवन करने पर उन्हें जल्द हीं स्वस्थ लाभ प्राप्त हो जाएगा.  https://www.mygov.in/hi/covid-19

वीडियो: बड़ी खबर: सरकारी अस्पताल का मुख्य गेट बन्द कर सोते रहे चिकित्सक,मुख्य गेट पर मरीज ने तड़प तड़प कर तोड़ दिया दम..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था का काला सच बक्सर के केसठ प्रखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से आ रही हैं. जहां गाँव के एक व्यक्ति का तबियत खराब होने पर उसे सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. बताया जा रहा है कि केसठ प्रखंड के ही रहने वाले उमेश कुमार सिंह उम्र तकरीबन 50 वर्ष के सीने में दर्द की शिकायत थी.  मिली जानकारी के अनुसार वह हार्ट के बीमारी से पीड़ित थे. सोमवार की देर रात्रि उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठने लगा जिसके बाद उनकी पत्नी इंदू देवी और घर के अन्य सदस्यों के द्वारा उन्हें केसठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया. जहाँ चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाह रवैया खुलकर सामने आई. अस्पताल के ओपीडी में मौजूद चिकित्सक धर्मदेव सिंह अस्पताल परिसर में ही मौजूद थे. लेकिन, शायद वह सो रहे थे और स्वास्थ्य कर्मी भी चिकित्सक के सुस्त रवैया के कारण अपनी दायित्व के निर्वहन में मुस्तैद नहीं थे और अस्पताल का मुख्य गेट बन्द था. मरीज के परिजनों ने घंटों गेट को खुलवाने का प्रयास किया दरवाजे पर डंडे से पीटकर स्वास्थ्य कर्मियों को जगाने क...