Skip to main content

वीडियो: बड़ी खबर: सरकारी अस्पताल का मुख्य गेट बन्द कर सोते रहे चिकित्सक,मुख्य गेट पर मरीज ने तड़प तड़प कर तोड़ दिया दम..




एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था का काला सच बक्सर के केसठ प्रखण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से आ रही हैं. जहां गाँव के एक व्यक्ति का तबियत खराब होने पर उसे सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. बताया जा रहा है कि केसठ प्रखंड के ही रहने वाले उमेश कुमार सिंह उम्र तकरीबन 50 वर्ष के सीने में दर्द की शिकायत थी. 



मिली जानकारी के अनुसार वह हार्ट के बीमारी से पीड़ित थे. सोमवार की देर रात्रि उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठने लगा जिसके बाद उनकी पत्नी इंदू देवी और घर के अन्य सदस्यों के द्वारा उन्हें केसठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया. जहाँ चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाह रवैया खुलकर सामने आई. अस्पताल के ओपीडी में मौजूद चिकित्सक धर्मदेव सिंह अस्पताल परिसर में ही मौजूद थे. लेकिन, शायद वह सो रहे थे और स्वास्थ्य कर्मी भी चिकित्सक के सुस्त रवैया के कारण अपनी दायित्व के निर्वहन में मुस्तैद नहीं थे और अस्पताल का मुख्य गेट बन्द था. मरीज के परिजनों ने घंटों गेट को खुलवाने का प्रयास किया दरवाजे पर डंडे से पीटकर स्वास्थ्य कर्मियों को जगाने की कोशिश भी की गई. लेकिन, काफी देर तक हंगामा के बावजूद भी अस्पताल का मेन गेट नहीं खुला तथा गेट बंद होने के कारण गेट के सामने ही इलाज के अभाव में पीड़ित व्यक्ति तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. 


घटना की सूचना के बाद ग्रामीण उग्र हो कर बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में पहुँच गए और जमकर बवाल काटे. आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक फरार हो गए. 


बता दें कि यह घटना सोमवार की देर रात की हैं. बताया जा रहा है कि देर रात तबियत खराब होने पर उमेश कुमार सिंह को परिजनों ने स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहाँ उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज मिल पाना तो दूर अस्पताल परिसर में प्रवेश कर पाना भी दुर्लभ हो गया. क्योकि, अस्पताल में तैनात कर्मी और चिकित्सक मुख्य गेट बन्द कर सो रहे थे और मरीज के परिजन बाहर बंद गेट को खुलवाने का प्रयास कर रहे थे घंटो प्रयास के बावजूद भी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का दरवाजा नहीं खुल सका और मरीज ने आखिरकार तड़प तड़प कर दम तोड़ दी.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...