Skip to main content

Posts

लूटपाट के दौरान लुटेरों ने बक्सर के ट्रेलर चालक को उतारा मौत के घाट, शव को नाले में फेंका..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला के नवाडेरा गांव निवासी 40 वर्षीय वशिष्ठ यादव की यूपी के मथुरा में निर्मम हत्या कर शव नाले में फेंक दिए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है.पूरे क्षेत्र में इस घटना के कि जानकारी प्राप्त होने के बाद शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. मिली जानकारी के मुताबिक वशिष्ठ यादव महाराष्ट्र की एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रेलर चालक के रूप में कार्य करते थे. वह महाराष्ट्र से माल लोड कर दिल्ली के तरफ निकले थे.मथुरा में सड़क लुटेरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया.  स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को उनका शव बरामद किया.  जानकारी प्राप्त होते ही मृतक के मित्र गोविंद यादव उर्फ खोखी यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, विवेक यादव समेत अन्य लोग मथुरा के लिए निकल पड़े. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वशिष्ठ यादव अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों के अलावे पूरे परिवार को गमगीन छोड़ गए हैं. उनके मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शो...
Recent posts

बिहार में मोती उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार की नई क्रांति : कुशवाहा पर्ल फार्म एंड ट्रेनिंग सेंटर

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार के किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यरत कुशवाहा पर्ल फार्म एंड ट्रेनिंग सेंटर, बक्सर आज मोती उत्पादन (Pearl Farming) के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक आधारित मोती उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। संस्था के संस्थापक एवं संचालक प्रो. धनजी कुशवाहा ने बताया कि मोती की खेती कम लागत में अधिक लाभ देने वाला एक उभरता हुआ व्यवसाय है, जो बिहार के किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प बन सकता है। संस्था लगातार किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। संस्था द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को मोती उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें सीप का चयन, सीप प्रबंधन, न्यूक्लियस प्रत्यारोपण (सर्जरी), ऑपरेशन के बाद देखभाल, सीमेंटेड टैंक प्रबंधन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, मोती उत्पादन तकनीक, मोती की ग्रेडिंग, आभू...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19

जिलाध्यक्ष पद की जंग में अशोक यादव आरोपों के घेरे में

पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू हुई मतदान प्रक्रिया गोयल धर्मशाला में जदयू चुनाव बना रणक्षेत्र, ‘मारो-मारो’ की गूंज से सुलगी सियासत बक्सर : ज दयू   जिलाध्यक्ष पद का चुनाव गोयल धर्मशाला में गहमागहमी के बीच बवाल में बदल गया. आरोप-प्रत्यारोप, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच माहौल ऐसा बना कि कुछ देर के लिए पूरा परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. चुनाव को प्रभावित करने के आरोपों के केंद्र में रहे अशोक यादव को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी झड़प हुई और स्थिति खौफनाक हो उठी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया, माहौल अचानक गरमा गया. आरोप है कि अशोक यादव के समर्थक आक्रामक हो गए और गेट के बाहर धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते ‘मारो-मारो’ की आवाजें गूंजने लगीं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई कार्यकर्ता खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. मौके पर मौजूद वर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह भी कार्यकर्ताओं से उलझते दिखे. विरोधी गुट का दावा था कि चुनाव को एकतरफा बनाने की कोशिश की जा रही है, जबकि समर्थकों...

बाल विवाह से होने वाले नुकसान को समझें उमरपुर के ग्रामीण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित था कार्यक्रम..

- गांव गांव घूमकर नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक. - पंचायत के मुखिया, औद्योगिक थानाध्यक्ष व प्राधिकार की सचिव की रही गरिमामयी उपस्थिति. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ग्राम पंचायत उमरपुर के बड़का गाँव में पंचायत के मुखिया धनंजय मिश्रा की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जागरूकता नुक्कड़ सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ. जिसमें प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल की गरिमामयी उपस्थिति रही. साथ ही बक्सर (औद्योगिक) थाना के प्रभारी सुरेश कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान आशा ईकाई सदस्य पैनल अधिवक्ता दीपिका केशरी एवं राजेश कुमार तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, रामजी यादव, प्रमोद कुमार, कवींद्र पाठक, मनन कुमार सिंह एवं रामराज सिंह के द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नुक्कड़ नाटक एवं सभा के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथ...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नाथपुर गांव में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ग्राम नाथपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन विषय पर विशेष जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार, श्रीमती दीपिका केशरी तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, कवीन्द्र पाठक, मनन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राम राज सिंह एवं रामजी यादव की सक्रिय सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उसके कानूनी प्रतिबंध एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा यह कानूनन दंडनीय अपराध है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने एवं अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। https://www.mygov.in/hi/covid-19

बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लक्ष्मीपुर दलित बस्ती में जागरूकता नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कमरपुर के ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित दलित बस्ती में एक जागरूकता नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमरपुर पंचायत की बीडीसी श्रीमती शोभना कुमारी ने की। उक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्रीमती चंद्रकला वर्मा, पैनल अधिवक्ता श्रीमती दीपिका केसरी, पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार, पी.एल.वी./पी.एल.बी. शत्रुधन सिन्हा, कविंदर पाठक, प्रमोद कुमार, मनन कुमार सिंह, रामजी यादव तथा अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही श्री रामराज सिंह एवं लक्ष्मीपुर की समग्र ग्रामीण जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। नुक्कड़ सभा के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बाल विवाह निषेध संबंधी विधिक प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी देकर लोगों को सचेत किया गया कि यह एक दंडनीय अपराध है। ...