Skip to main content

साबित ख़िदमत फाउंडेशन ने किया सेवा विस्तार, साबित डेंटल क्लिनिक का हुआ शुभारंभ..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा जिले वासियों के सेवा और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सेवा में विस्तार करते हुए नगर के पुराना थाना रोड में मंगलवार को  साबित डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया गया. इस डेंटल क्लीनिक में लोगों को कम पैसे में दांतों को स्वस्थ रखने और दांतों का सम्पूर्ण इलाज व सर्जरी कराने में आसानी होगी. जो सुविधा लोगों को दांतों के इलाज में बनारस व पटना में उपलब्ध होती थी वो अब उन्हें आसानी से बक्सर में भी मिलेगी. जो तमाम उपकरण बनारस व पटना के अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध होती हैं वो अब साबित डेंटल क्लीनिक में भी उपलब्ध है.  


बता दें कि आज साबित डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों के साथ-साथ साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा गोद ली गई विधवा महिलाओं के द्वारा किया गया.



उद्घाटन समारोह के दरमियान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष साबित रोहतासवी एवं प्रसिद्ध दंत चिकित्सक आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि वह डेंटल सर्जन खालिद रजा को काफी दिनों से जानते हैं और वह पढ़ने में भी काफी तेज थे. उन्होंने कहा कि दांत चिकित्सा के क्षेत्र में वह बक्सर को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे. सभी ने डेंटल क्लीनिक के बेहतर संचालन के लिए डेंटल सर्जन डॉक्टर खालिद रजा को शुभकामनाएं दी. 



वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान  मौजूद साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि साबित खिदमत फाउंडेशन पूर्व से हीं लोगों की मदद करते आ रहा है. आगे साबित ख़िदमत फाउंडेशन अपने फाउंडेशन के दूसरे अंग साबित डेंटल क्लीनिक के माध्यम से भी जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा.

डेंटल सर्जन डॉक्टर खालिद रजा ने कहा कि उनके क्लीनिक माध्यम से दांत के रोगों से परेशान मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पहले लोगों को दांतों की समस्या आने पर इलाज कराने हेतु बनारस पटना व अन्य वरिष्ठ शहरों में जानी पड़ती थी और जो सुविधाएं वहां पर जाने के बाद मरीजों को उपलब्ध होती थी. वह सारी सुविधाएं अब हमारे क्लीनिक में भी उपलब्ध होगी. ताकि, दांत के रोग से परेशान मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का दंश ना झेलना पड़े और उन्हें बेहतर ईलाज बक्सर में ही मिल सके.

 

उद्घाटन कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन साबित रोहतासवी ने किया. उद्घाटन समारोह में  वीके ग्लोबल अस्पताल के निदेशक डॉ वी के सिंह, नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रदीप राय, सैनिक संघ के विद्यासागर चौबे,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इफ्तेखार अहमद, फख्ररे आलम, मो वकार, शाहिद रज़ा, साहिल, हरेंद्र, इम्तियाज, हरेंद्र तिवारी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह, समेत कई सामाजिक व राजनीतिक लोग उपलब्ध रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...