Skip to main content

कुष्ठ के निवारण के लिए अब चलाया जाएगा एफएलसी व एसडीआर अभियान..




- एसीडीआरएस व अन्य अभियानों की समीक्षा के लिए बैठक का हुआ आयोजन.
- लेप्रोसी नोडल ऑफिसर ने पारा मेडिकल वर्कर्स को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले से कुष्ठ रोग को पूरी तरह मिटाने के लिये राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर एक्टिव केस डिटेक्शन एंड रेगुलर सर्विलांस (एसीडीआरएस) का संचालन किया गया. जिसकी मदद से जिले में कुल 62 नए मरीजों की खोज के साथ साथ उनका उपचार भी शुरू किया गया. लेकिन, एसीडीआरएस के समापन के बाद जिले में फोकस लेप्रोसी कैम्पेन (एफएलसी) और सिंगल डोज रिफैम्पिसिन (एसडीआर) अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके माध्यम से नए मरीजों के निवास स्थान के आसपास समय समय पर अभियान चला कर 30-30 लोगों की जांच की जाएगी और मरीजों के परिवार के सदस्यों को सिंगल डोज रिफैम्पिसिन की दवा खिलाई जाएगी. ताकि, मरीजों के परिजनों में कुष्ठ के लक्षण दिखने से पूर्व ही उसका सफाया किया जा सके. इन्ही अभियानों की समीक्षा के लिए पुराना सदर अस्पताल में स्थित जिला कुष्ठ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल भट्ट ने की.



लोगों में है जागरुकता का अभाव :
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल भट्ट ने बताया, कुष्ठ रोग को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता का अभाव है. जिसे दूर करने के लिए उचित कदम उठाने होंगे. जिन इलाकों में कुष्ठ के नए मरीज मिले हैं, उन इलाकों में लोगों को कुष्ठ के लक्षण व उसके बचाव की जानकारी बढ़ानी होगी. उन्होंने कहा, कुष्ठ रोग पाप या श्राप का फल नहीं है. यह एक बीमारी है, जो एमडीटी की दवा खाने से कुष्ठ रोग ठीक हो जाता है. जो सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में मिलती है. कुष्ठ रोग के इलाज में देरी के परिणाम गंभीर हो सकते हैं. इससे व्यक्ति को शारीरिक अपंगता हो सकती है. उसके अंग कुरूप हो सकते हैं, तंत्रिकाएं स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं. बीमारी का जल्द से जल्द इलाज जरूरी है, ताकि मरीज के ऊतकों को गंभीर नुकसान न पहुंचे.


पांडेयपट्टी में चलाया गया एफएलसी और एसडीआर अभियान :
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया, एसीडीआरएस के तहत पूरे जिले में खोजी अभियान चलाया गया था. जिले की 2135281 आबादी पर 1012963 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिनमें 62 नए मरीजों की पुष्टि हुई. बीते दिनों सदर प्रखंड के पाण्डेयपट्टी में एफएलसी और एसडीआर अभियान चलाया गया. जिसमें लोगों की जांच करने के बाद उनको दवाओं का सेवन कराया गया. उन्होंने बताया, यदि किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कोई लाल बदरंग या तांबिया रंग का दाग धब्बा जिसमें सुनापन हो. दाग दब्बा पर पसीना का नहीं आना या बाल का नहीं आना हाथ पैर के नशों में झनझनाहट का होना यह कुष्ठ रोग हो सकता है. वैसे लोगों को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्य जाचं करा लेनी चाहिए ताकि ससमय इलाज हो सके.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...