Skip to main content

एचआईवी का इंफेक्शन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर हमला कर बनाता है कमजोर




- विश्व एड्स दिवस पर निकली गई जागरुकता रैली, सरकारी अस्पतालों में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.
- शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगों तक एड्स व उसके निदान की जानकारी की गई साझा.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है.साथ ही, एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जानकारी को बढ़ाया जा सके. एड्स आज के आधुनिक समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. अमूमन हर कोई यह जानता और समझता है कि एचआईवी एक प्रकार के जानलेवा इंफेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है. इसमें जानलेवा इंफेक्शन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर हमला करता है. जिसकी वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता. लेकिन, उसके बावजूद आज भी लोग इस बड़ी समस्या को लेकर खुल कर बात नहीं कर पाते. लोगों के मन से इसी संशय को दूर करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बुधवार को जागरुकता रैली निकालने के साथ साथ सरकारी अस्पतालों में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिनके माध्यम से शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगों तक एड्स व उसके निदान की जानकारी साझा की गई.



मरीजों के लिए संक्रमण के होते हैं अलग अलग स्टेज :
सदर पीएचसी के एमओआईसी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया, एचआईवी मरीजों के लिए संक्रमण के अलग अलग स्टेज होने के कारण, एड्स के लक्षण भी अलग अलग होते हैं. हालांकि, एचआईवी पीड़ित पहले कुछ महीनों में सबसे अधिक संक्रामक होते हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि वे बाद के स्टेज तक संक्रमित हैं. शुरुआती स्टेज के दौरान, लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते या इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी जैसे कि बुखार, सिरदर्द, चकत्ते या गले में खराश नजर आता है. शरीर में गिल्टियों का बढ़ जाना व जीभ पर भी काफी जख्म आदि हो सकते हैं. जब इस तरह के लक्षण दिखे तो तुरंत अपनी जांच करवा लें.

एचआईवी के शुरुआती लक्ष्ण नहीं दिखते :
डॉ. सुधीर कुमार ने बताया, प्रारंभिक एचआईवी लक्षण आमतौर पर संचरण के एक से दो महीने के भीतर उत्पन्न होते हैं. हालांकि, वे एक्सपोजर के दो सप्ताह बाद ही आ सकते हैं. इसके अलावा, कुछ लोगों को एचआईवी होने के बाद शुरुआती लक्षणों का अनुभव नहीं हो सकता है. यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ये प्रारंभिक एचआईवी लक्षण सामान्य बीमारियों और स्वास्थ्य स्थितियों से भी जुड़े हैं. एचआईवी स्थिति के बारे में सुनिश्चित होने के लिए, परीक्षण के विकल्पों के बारे में चिकित्सकों से बात करने पर विचार करें


टेस्ट से ही एचआईवी संक्रमण की पहचान :
किसी व्यक्ति को एचआईवी है या नहीं, यह जानने का एकमात्र तरीका टेस्ट है. एचआईवी टेस्ट करवाना ही यह निर्धारित करने का एकमात्र तरीका है कि वायरस शरीर में है या नहीं. ऐसे ज्ञात जोखिम कारक हैं, जो किसी व्यक्ति के एचआईवी संक्रमित करने की आशंका को बढ़ाते हैं. उदाहरण के लिए, जिन लोगों ने बिना कंडोम का इस्तेमाल किए एक से ज्यादा लोगों से यौन संबंध बनाएं हैं या एक ही सुई को साझा किया है उन्हें अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर एड्स की जांच अनिवार्य रूप से करानी चाहिए.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19