Skip to main content

मरीजों के हक़ के दवाओं को खाने वाले को बक्सर विधायक ने सदर अस्पताल के औचक निरिक्षण में पकड़ा..



-वर्षों से चले आ रहे फर्जीवाड़े का हुआ पर्दाफाश.
-पकडे जाने पर सॉरी सॉरी कहने  लगे अस्पताल कर्मी.
   वीडियो देखने के लिए यहां छुए.


एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: सदर अस्पताल बक्सर के लचर व्यवस्थाओं से तो जिलेवासी अक्सर रूबरू होते रहते हैं. ऊपरी लचर व्यवस्था तो आसानी से दिख जाती है. मगर अंदरूनी फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारीयों का ईमानदारी पूर्वक औचक निरिक्षण बेहद जरुरी होता है. यदि ऐसा नहीं होता है तो लोगों के सेवा के लिए बैठे लोग मरीजों के हक़ को मारकर खुद मेवा खाने लगते हैं. यदि बड़े अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ईमानदार ना हों तो पकडे जाने पर मामले में लीपापोती हो जाता है और धड़ल्ले से फर्जीवाड़े का खेल जारी रहता है और ऊपर से लेकर नीचे तबके तक के बाबूओं का जेब गर्म होते रहता है. 

हालांकि, ज़ब से बक्सर विधायक आनंद मिश्रा बने हैं तब से आमजनमानस उम्मीद के साथ उनके तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं कि अब कुछ सही होगा. पढ़ाई कमाई और दवाई बेहतर होगा. नए विधायक जी के कड़े तेवर ने लोगों के उम्मीद को और हवा दे दी है.आमजनमानस के उम्मीद और अपने फ़र्ज को पूरा करने में बक्सर विधायक भी कोई कोर कसर छोड़ने के फिराक में नहीं हैं. 

बता दें कि आज बक्सर विधायक अचानक बक्सर सदर अस्पताल के निरिक्षण में पहुंचे. जहां उन्होंने बारीकी से अस्पताल के हर व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया निरिक्षण के क्रम में ज़ब विधायक दवा वितरण केंद्र का जायजा लेने पहुंचे तो वहां एक महिला मरीज को किसी बीमारी की दस गोलिया दी गई थी. लेकिन, कंप्यूटर में 20 गोलियां देने की रिपोर्ट दर्ज थी. ज़ब महिला मरीज से विधायक जी ने पूछा तो महिला ने बताया कि मुझे तो बस एक पत्ता यानि दस गोलियां दी गई हैं. ज़ब विधायक ने कर्मचारी से पूछा कि कंप्यूटर में दस के जगह बीस गोलियां क्यों दर्ज है? तो कर्मचारी बगले झाँकने लगा और कहने लगा गलती हो गई. हालांकि विधायक ने स्पष्ट जवाब दिया कि यह गलती नहीं सोची समझी अपराध है. एक मरीज से दस गोली तो हजारों मरीजों से कितना धोखाधड़ी होती होगी. इस मामले में तो अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी हो ना हो मगर शो कॉज तो जरूर होगा. 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आज ज़ब ये अस्पताल कर्मी का धोखाधड़ी पकड़ी गई तो सॉरी सॉरी करने लगे. लेकिन, यह खेल   कोई नया नहीं है. जिसपर कोई ठोस कार्रवाई करने वाला पहले नहीं था. अब बक्सर विधायक के इस कार्रवाई ने लोगों के भरोसे को जितने के साथ हीं यह भी साबित कर दिया कि बक्सर अब आनंदमय माहौल के तरफ बढ़ रहा है. लेकिन लोगों के मन में यह सवाल घर कर बैठा है कि ऐसे कर्मियों पर ठोस कार्रवाई कब होगा?

- इंद्रकांत तिवारी


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19