Skip to main content

2018 में हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता खूंटी यादव के हत्याकांड मामले में हत्या के आरोपितों को न्यायधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा..

 

-जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय बिजेंद्र कुमार के कोर्ट ने सुनाया फैसला।
-इस काण्ड के 5 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव व संदेह के लाभ के तहत किया गया बरी।


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : बहुजन समाज पार्टी के नेता खूंटी यादव हत्या के मामले में न्यायालय ने 2 अभियुक्तों के विरुद्ध दोष सिद्ध पाया। दोनों हत्यारों को न्यायधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अधिवक्ता संघ के सूत्रों के अनुसार नगर थाना कांड संख्या 261/2018 तथा सत्रवाद संख्या 105/2020 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय बिजेन्दर कुमार ने इस वाद के नामजद अभियुक्तों रामेश्वर सिंह और कंचन सिंह को हत्या में आजीवन कारावास, हत्या के प्रायस में 10 साल और शस्त्र अधिनियम के तहत साल की सजा सुनाई है। वाद के शेष 5 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव व सन्देह का लाभ देते हुए मुकदमा से मुक्त कर दिया गया।

लोक अभियोजक गोपाल जी राम ने बताया कि 18 मई 2018 को रात्रि पौने 9 बजे नामजद अभियुक्तों ने इटाढ़ी गुमटी के पास स्कोर्पियो पर सवार बसपा के प्रदेश महासचिव खूंटी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में मृतक के पुत्र यशवंत सिंह भी घायल हो गए थे। उन्हीं के बयान के आधार पर इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

पुलिस ने बक्सर नगर थाना कांड संख्या 261/2018 अंतर्गत 302,307,120 बी,34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। दोषसिद्ध हत्यारों को हर धारा में कारावास की सजा के साथ अर्थदंड भी दिया गया है।  अर्थ दंड नहीं देने पर 6 महीने की कारावास की सजा और भुगतनी होगी। हत्यारों को सजा भुगतने के लिए केंद्रीय कारा बक्सर भेज दिया गया है। 

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी चितरंजन सिंह 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है हत्या : 

बीएसपी नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अधिवक्ता चितरंजन सिंह की भी अपराधियों ने 5 वर्ष पूर्व ही गोली मारकर हत्या कर दी है. वह न्यायालय से अपना काम करने के बाद अपने गांव सदर प्रखंड के जगदीशपुर जा रहे थे। इसी दरमियान हमलावरों ने उन्हें न्यायालय के गेट के बाहर निकलते ही गोलियों से भुनकर हत्या कर दी थी। मृत अधिवक्ता पर यह आरोप था कि उन्होंने 3 लाख रुपये की सुपारी देकर खूंटी यादव की हत्या करायी थी। जानकारी के मुताबिक बीएसपी नेता की हत्या भूमि विवाद में की गई थी. उसमें खुलासा हुआ था कि चितरंजन, ददन चौधरी, काउन चौधरी, रामेश्वर चौधरी ने दिनेश राय से खूंटी यादव की हत्या करने के लिए कहा था। वहीं जमीन की वारिस हत्या के मामले में भी चितरंजन सिंह का नाम आया था। जिसमें वह जेल भी गए थे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19