Skip to main content

ढाई करोड़ से अधिक की हेरोइन, लाखों रुपये, कार व अन्य सामान के साथ 5 गिरफ्तार..




- गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव में मादक पदार्थ के कारोबारी के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

- कर से भगाने के फिराक में था मादक पदार्थ का बड़ा कारोबारी,पुलिस ने दबोचा.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में डुमरांव इलाके के अलग-अलग जगह से लगभग ढाई करोड़ से अधिक की मादक पदार्थ नगद रूपये, कार व अन्य सामान बरामद करने के साथ हीं एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में उमेश राय उर्फ पुतुल राय, निवासी दक्षिण टोला, डुमरांव, राजेश कुमार राय उर्फ गोलु राय, निवासी दक्षिण टोला, डुमरांव,नारायण उपाध्याय, निवासी एकौनी, डुमरांव, कंचन देवी, पत्नी नारायण उपाध्याय, निवासी एकौनी, डुमरांव,पिन्टू यादव उर्फ विवेक यादव,निवासी रानीबाग, कोरानसराय शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ के पश्चात् कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायलय में प्रस्तुत कर न्यायलय के आदेशानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है.


मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर एसपी शुभम आर्य को मादक पदार्थ के इन कारोबारीयों के सन्दर्भ में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद एसपी ने एनडीपीएस के एसोपी के अनुसार एसआईटी का गठन किया. जिसका नेतृत्व डुमरांव एसडीपीओ ने किया. ज़ब गठित टीम ने सूचना में बताये गए स्थान पर छापेमारी की तो 2 किलो 311.5 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुई है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.70 करोड़ रुपये आँकी जा रही है. साथ हीं 4 लाख 38 हजार 500 रुपये नकद व पैक करने का सामान, डिजिटल तराजू, चाकू, कार तथा मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

एसडीपीओ डुमरांव पोलस्त कुमार ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष डुमरांव संजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष कोरानसराय अमित कुमार, डुमरांव अंचल के राजस्व कर्मचारी मनोहर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय, डीआईयू टीम डुमरांव, पुलिस पदाधिकारी मतेन्द्र कुमार, प्रियंका कुमारी, अरुण कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19