Skip to main content

भाजपा और राजग के संयुक्त आह्वान पर युवा मोर्चा के बैनर तले डुमरांव में हुआ बिहार बंद का सफल आयोजन ..


- वक्ताओं ने कहा- मातृशक्ति का अपमान नहीं स्वीकार करेगा एनडीए गठबंधन.
- नया थाना के समीप सड़क जाम कर महागठबंधन के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी.

एक्सप्रेस न्यूज़,बक्सर: भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयुक्त आह्वान पर आज डुमरांव में आयोजित बिहार बंद ऐतिहासिक रूप से सफल रहा. नया थाना डुमरांव के समीप मुख्य रूप से बंद का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी प्रोफेसर श्याम नारायण राय ने किया एवं संचालन भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा ने किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह-संयोजक एवं डुमरांव के युवा नेता दीपक यादव ने किया. इस दौरान कार्यकर्ता थाना के सामने मुख्य मार्ग को जाम करके सड़कों पर बैठ गए. बंद के दौरान सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से मनोज सिंह, भरत मिश्रा, पिंकी पाठक, गोपाल गुप्ता, विपिन बिहारी सिंह, नंदलाल पंडित, रोहित सिंह, अभिषेक रंजन, मुखिया  कुशवाहा, शिवजी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे. 



सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो आज भारत की गरिमा और अस्मिता के प्रतीक बन चुके हैं. उनकी माताश्री के खिलाफ अपशब्द कहना न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है. एनडीए इस तरह की निंदनीय और घटिया राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा.


सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को नया थाना के समीप जामकर सड़क पर धरना दिया और महागठबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की. उनकी गूंज से डुमरांव की गलियां गूंज उठीं और आम जनता ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया. 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता हर हाल में प्रधानमंत्री की गरिमा और देश की अस्मिता की रक्षा करेंगे. विपक्षी दल जनता का ध्यान भटकाने और अनर्गल बयानबाज़ी कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. डुमरांव की धरती ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है, और यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी.




भारी संख्या में जुटी जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम से बिहार बंद को सफल बनाया और विपक्ष को चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री या उनके परिवार पर किसी ने दोबारा अशोभनीय टिप्पणी की तो भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे.


सभा के अंत में यह संकल्प लिया गया कि भाजपा-एनडीए के कार्यकर्ता "विकसित भारत, विकसित बिहार" के संकल्प को लेकर डुमरांव की गलियों से लेकर बिहार के कोने-कोने तक संघर्षरत रहेंगे. मौके पर बजरंगी तिवारी, मनोज सिंह, राहुल सूर्यवंशी, दयाशंकर तिवारी, भिखारी भारी, सोनू कुमार, पप्पू सिंह, धीरज कुमार, संतोष दुबे, मनीष यादव, राजा यादव, शुभम राय, अजय राय, उपेंद्र राय, आतिश शर्मा, मालती देवी, फूल कुमारी देवी, सुमन देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, सहित सैकड़ो की संख्या में युवा नौजवान एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19