Skip to main content

ठेकेदारी के वर्चस्व में चौसा में की गई थी अर्जुन यादव की हत्या,बक्सर एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी..


-तूफानी गुप्ता समेत एक नाबालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
-सुपारी देने वाले मनीष गुप्ता की पुलिस कर रही है बेसब्री से तलाश.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा में बीते दिनों हुए राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव हत्याकांड का बक्सर पुलिस ने खुलासा कर लिया है. जिसकी जानकारी बक्सर एसपी शुभम आर्य ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि इस हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. हत्या करने के पश्चात शूटरों ने भागने के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए मौके से भाग गए. 

बताते चले कि घटना 26 मई की सुबह करीब 11 बजे की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पावर प्लांट गेट के पास अर्जुन यादव को अज्ञात अपराधियों ने 3 गोली मार कर हत्या कर दी थी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक अर्जुन यादव के भाई के बयान पर आठ नामजद और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले कि अनुसन्धान शुरु कर दी थी.


एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया. टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर गांव निवासी छोटेलाल गुप्ता के पुत्र तूफानी कुमार गुप्ता समेत एक नाबालिक भी सम्मिलित है. पूछताछ में दोनों ने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वही इनके पास से एक देशी कट्टा, दो मोबाईल फोन के साथ घटना के समय पहने गए कपडा भी पुलिस ने बरामद किया गया है. मुख्य सुपारी देने वाला आरोपी मनीष गुप्ता अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद ही यह ज्ञात हो पाएगा कि हत्या में और किस किस कि संलिप्तता है. एसपी शुभम आर्य ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है. घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी यह उनका दावा है. वहीं, नामजद आरोपियों संलिप्तता की जाँच भी पुलिस के द्वारा की जा रही है.

एसआईटी टीम में सदर डीएसपी धीरज कुमार, थानाध्यक्ष मुफसिल शंभु भगत, डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, डीआईयू युसुफ अंसारी, रविकांत कुमार, मंगलेश कुमार, थानाध्यक्ष इटाढ़ी सोनू कुमार, चंदन कुमार यादव, मुफस्सिल थाना के साथ सशत्र बल मुफस्सिल थाना एवं डीआईयू टीम की अहम भूमिका रही.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19