Skip to main content

नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने महिला शराब तस्कर, एक शराबी व नाबालिक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही भारी मात्रा में शराब किया बरामद..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को जिले में पूर्ण रूप से कायम रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के आदेशानुसार जिले की विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार शराब कारोबारियों तस्करों एवं शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस को लगातार भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ-साथ शराब तस्करों कारोबारियों व शराबियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त हो रही है. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों तस्करों व शराबियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर तथा गुप्त सूचना के आधार पर बगैर लापरवाही के त्वरित कार्रवाई करेंगे. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को सचेत करते हुए यह भी कहा है कि शराब कारोबारियों तस्करों शराबियों के विरुद्ध मिले गुप्त सूचना पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी थानाध्यक्ष छापेमारी अभियान चलाकर भी कार्रवाई करेंगे.



ताजा जानकारी के मुताबिक बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नगर के मल्लाह टोली की रहने वाली सुमित्रा देवी नामक एक महिला तस्कर को 125 पीस 180ml 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जबकि नगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाली एक महिला अश्मीन बेग के द्वारा पुलिस को यह सूचना दी गई कि उनका बेटा राजा मोहम्मद आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है तथा आज भी शराब पीकर वह घर आया है एवं हंगामा कर रहा है. सूचना प्राप्त होने के पश्चात थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के निर्देशानुसार नगर थाना क्षेत्र की पुलिस महिला के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तथा राजा मोहम्मद नामक शराबी को गिरफ्तार किया. दूसरी तरफ वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर पुलिस के द्वारा यूपी से बिहार के तरफ आने वाले लोगों के जांच के क्रम में एक नाबालिग युवक के पास से रॉयल स्टैग 750ml अंग्रेजी शराब तथा बंटी बबली 200 में एक पीस, टॉप बॉस 200ml अंग्रेजी शराब 1 पीस व पावर हाउस 200ml अंग्रेजी शराब एक पीस बरामद करने में सफलता हासिल की है. 


थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में पुलिस के द्वारा शराब तस्करों कारोबारियों और तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है तथा गुप्त सूचना के आधार पर भी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर शराबियों तस्करों व शराबियों को गिरफ्तार किया जा रहा है.
मुरार थाना क्षेत्र की पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार बाइक जब्त..
मुरार थाना क्षेत्र की पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके बाइक को भी जब्त किया है. 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का नाम मुन्ना यादव व सुमित कुमार है. जो कि छतनवार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

थानाध्यक्ष  मनोज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के नचाप मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा एक मोटरसाइकिल चालक को रोका गया तो वह तेजी से बाइक लेकर भागने का प्रयास किया. लेकिन चंद कदमों की दूरी पर ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों व्यक्ति वहीं पर गिर गए. जब पुलिस के द्वारा दौड़ कर उन लोगों को पकड़ा गया तथा उनके पास मौजूद बैग की छानबीन की गई तो बैग में 40 लीटर देसी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. थानाध्यक्ष ने  बताया कि 40 लीटर शराब के साथ दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस के द्वारा उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया तथा बरामद शराब अभियुक्त व बाइक को लेकर पुलिस थाने पहुंची. जहां कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया.
सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने 182 बोतल शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार..
सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने दुल्लहपुर गांव से 182 बोतल दारु के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजय सिंह बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि संजय सिंह नाम के एक व्यक्ति के द्वारा दुल्लहपुर ग्राम में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना को आधार मानकर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई तो उनके घर से 182 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जिसके बाद पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...