Skip to main content

कागज के टुकड़ों से नोट बनाने का दावा कर ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लोगों को बहुत जल्द अमीर बनाने का ख्वाब दिखा रहे 2 जालसाजों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने नोट के आकार के कागज का बंडल भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि यह लोगों को पैसे दुगने करने का प्रलोभन दे रहे थे. इसी क्रम में यह दोनों हनुमान फाटक के समीप एक व्यक्ति के घर पहुंचे, जहां संदेह होने पर व्यक्ति के एक मित्र ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मूल रूप से मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के रहने वाले तथा वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी में रह रहे नागेंद्र प्रजापति तथा उनके पुत्र सुजीत प्रजापति लोगों को यह प्रलोभन देते थे कि, उनके द्वारा आधे पैसे में ऐसे नोट बना कर दिए जाएंगे जो कि दिखने में बिल्कुल असली नोट की तरह होंगे और बाजार में चलेंगे भी. खास बात यह है कि लोग मौके पर ही किसी केमिकल की मदद से बिल्कुल असली नोट की तरह नोट बनाने का दावा कर रहे थे. इसी नगर के हनुमान फाटक के समीप रहने वाले जिस व्यक्ति के यहां यह दोनों पहुंचे थे. उस व्यक्ति के मित्र तथा नगर के शांति नगर के निवासी जवाहर राम ने पुलिस को इस बात को की सूचना दे दी.  जिसके बाद पुलिस ने दोनों बाप बेटों को नोट के आकार में कटे हुए कागज के टुकड़े तथा केमिकल के साथ गिरफ्तार कर लिया.


 इस प्रकार से करते थे लोगों से ठगी:

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दोनों लोगों को बेहद शातिराना ढंग से ठगते थे. ये लोगों को कहते हैं कि वह इन्हें ऐसे नोट तुरंत बना कर देंगे. जो कि दिखने में हुबहू असली नोट की तरह होंगे और बाजार में चलेंगे भी. इसी क्रम में वह हाथ की सफाई दिखा कर लोगों को ठग लेते थे.

उन्होंने बताया कि नगर के हनुमान फाटक के समीप स्थित जिस व्यक्ति के घर से ठगों की गिरफ्तारी हुई है. उस व्यक्ति को भी उन्होंने यही बात समझाई थी. उन्होंने उसके लिए एक गिलास में गर्म पानी मांगा और उसमें अपनी जेब में रखा केमिकल मिला दिया, फिर उनसे कहा किसी केमिकल में वह नोट के आकार के कागजों को डुबाएंगे और वह नोट में बदल जाएंगे.

इसके पूर्व उन्होंने उक्त व्यक्ति को विश्वास में लेने के लिए अपनी जेब से 500 रुपये का एक नोट निकाल कर दिया और कहा कि आप इसे जाकर बाजार में चलाइए इसे कोई भी पकड़ नहीं पाएगा. वह तुरंत ही बगल की एक दुकान पर गए और वहां से उन्होंने उस नोट के सहायता से खरीदारी की हालांकि, बाप बेटों ने बताया था कि यह नोट नकली था लेकिन, सच्चाई यह है कि वह नोट नकली नहीं असली था. 

इसी बीच पानी से नोट बनाने के प्रयोग के दौरान ठगों में से एक ने गिलास के पानी को पलट दिया और फिर अपना कोट भींग जाने का बहाना करते हुए सबको कमरे से निकाल दिया. साथ ही यह भी कहा कि वह देखते रहे कि बाहर से कोई अंदर ना आने पाए. लोगों के बाहर जाने के बाद ठगों ने जेब में से नोट के आकार के कटे कागजों को निकाला और उनके ऊपर नीचे और असली नोटों को इस प्रकार रख दिया कि वह देखने से नोटों की गड्डी मालूम हो लेकिन, यह सब करने के दौरान संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना प्राप्त होने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19