Skip to main content

करहंसी के पूर्व मुखिया के इकलौते पुत्र के हत्या मामले में फरार मुख्य अभियुक्त को को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: करहंसी के पूर्व मुखिया हत्याकांड का आरोपी कुख्यात बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु दिल्ली से एसटीएफ की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. बमबम बक्सर जिले के मित्रलोक कॉलोनी का रहने वाला है.  वह पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या में शामिल था. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह दिल्ली भाग गया और वहां एक हॉस्टल में छिप कर रह रहा था लेकिन, एटीएस की टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एटीएस की टीम के द्वारा यह गिरफ्तारी दिल्ली के साउथ केंपस स्थित एक हॉस्टल से की गई है.

गिरफ्तार अपराधी बक्सर के टॉप अपराधियों में शामिल है. गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध रंगदारी और हत्या के मामले दर्ज हैं. बीते दिसम्बर माह में ही उसने पूर्व मुखिया के इकलौते पुत्र की बक्सर के करहंसी में हत्या कर दी थी. इसके बाद वह फरार हो गया था. एडीजी अभियान सुशील खोपड़े ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.


बता दें कि बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु ने बीते वर्ष दिसम्बर में बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में करहंसी पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था. बक्सर पुलिस ने बमबम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा था. एसटीएफ की टीम उसकी टोह में लगी थी. इसी बीच दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित एक हॉस्टल में उसके छुपे होने की सूचना एटीएस की टीम को प्राप्त हुई. बताया जा रहा है कि किसी परिचित ने उसे ठहरने की जगह मुहैया कराई थी. रविवार को एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.  पुलिस की गिरफ्त में उसने कई राज उगले हैं. जिससे कि कई सफेदपोश बेनकाब होंगे पुलिस उसे बिहार लाने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि बाद में बक्सर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी.

इसके पूर्व पुलिस ने हत्याकांड मामले में मूल रूप से यूपी के कोटवा नारायणपुर तथा वर्तमान में पांडेय पट्टी में रहने वाले मेही रजक का पुत्र अजय कुमार रजक (21 वर्ष) के साथ ही राजपुर के त्रिलोचनपुर के रहने वाले शेरू यादव (22 वर्ष) तथा मूल रूप से राजपुर के देवरिया के रहने वाले तथा वर्तमान में पांडेय पट्टी के निवासी कृष्णा कुमार उर्फ महाकाल (20 वर्ष) पिता शिवजी यादव को गिरफ्तार किया था. लेकिन, पुलिस को पूछताछ के आधार पर यह ज्ञात हुआ था कि बमबम इस घटना में बतौर मुख्य अभियुक्त शामिल था. जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19