Skip to main content

पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत जिले के विभिन्न थानों में आन बान शान से फहरा तिरंगा..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय नगर थाना महिला थाना,औद्योगिक थाना मुफ्फसिल थाना इटाढी थाना समेत डुमरांव अनुमंडल के डुमरांव थाना नया भोजपुर थाना एवं नावानगर,सोनवर्षा समेत जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों ने झंडोत्तोलन किया.

बता दें कि नगर थाना में डीएम, एसपी, एसडीएम के मौजूदगी में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया. 


वहीं महिला थाना में थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को संविधान की स्थापना दिवस के रूप में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. भारत में 26 जनवरी 1950 को ही देश का संविधान लागू हुआ था. इस दिन भारत में भारत सरकार अधिनियम को निरस्त कर नए संविधान लागू करते हुए नए संविधान को पारित कर दिया गया था. उसी के बाद से हर साल 26 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है.


नया भोजपुर ओपी थाना में थाना प्रभारी राजीव रंजन राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. झंडोत्तोलन के पश्चात उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपनी जाने न्योछावर की. इस आजादी को बनाए रखने के लिए हम सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का अच्छे ढंग से निर्वहन करें. आपसी भाईचारे को बरकरार रखें तथा राष्ट्रहित में बेहतर कार्य कर पूरे राष्ट्र का गौरव बरकरार रखने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है.

औद्योगिक थाना में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार के द्वारा झंडा तोलन किया गया. उन्होंने कहा कि संविधान की स्थापना दिवस के रूप में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया. मुफ्फसिल थाना में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया थानाध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया.

डुमरांव थाने में थानाध्यक्ष विंदेश्वरी राम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. कृष्णाब्रह्म थाना में थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. ब्रह्मापुर थाना में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. चक्की ओपी थाना में थाना अध्यक्ष जुनेद आलम के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं सिमरी थाना में कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में थानाध्यक्ष राहुल कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. राजपुर थाना में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा के द्वारा कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी के उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया. जबकि नावानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा थाना परिसर में झंडोत्तोलन किया गया. सिकरौल थाना में थानाध्यक्ष आलोक रंजन के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. सोनवर्षा थाना में कई समाजसेवी गणमान्य लोग एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के उपस्थिति में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. मुरार थाना में स्कूली बच्चे समाजसेवी बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. वहीं बगेन थाना में थानाध्यक्ष के द्वारा कई समाजसेवी गणमान्य लोग एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया. तिलक राय ओपी थाना में थानाध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.

बता दें कि जिले के सभी थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों ने झंडोत्तोलन किया. थाने में उपस्थित समाजसेवी बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाजसेवियों के बीच में जलेबी एवं अन्य कई तरह के मिष्ठान वितरण किया गया. आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया.


 





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19