Skip to main content

शहीद शशि यादव स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बक्सर ने गाजीपुर को एक गोल से किया पराजित..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शहीद शशि यादव की स्मृति में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान गाजीपुर को एक गोल से हराकर बक्सर की टीम फाइनल में पहुंच गई है.  बताते चलें कि शशि यादव की स्मृति में स्थानीय ऐतिहासिक किला मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हो गया है. प्रतियोगिता का पहला मैच बक्सर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की टीम के साथ खेला गया. इस  टूर्नामेंट के उद्घाटन कर्ता के तौर पर समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल पर किक मारकर मैच का शुरुआत किया. टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डुमराव के विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह तथा अधिवक्ता गणपति मंडल पूर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव चक्रवर्ती चौधरी संतोष भारती मुखिया फारुख का वार्ड पार्षद हैदर अली राजू ठाकुर चंदन सिंह विजय शिवनारायण व अन्य लोग मौजूद रहे. मैच शुरू होने से पहले सभी लोगों ने स्वर्गीय शशि यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मैच के दौरान किला मैदान पूरी तरह से दर्शकों से खचाखच भरा रहा. मैच के पहले हाफ में बक्सर की टीम  के तरफ से छह नंबर की जर्सी पहने खिलाड़ी मोहन ने गाजीपुर के पोस्ट में गोल दागा. गोल होते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 


इस रोमांचक मैच का दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया. काफी कोशिशों के बावजूद भी गाजीपुर की टीम गोल नहीं उतर सकी. दूसरे हाफ में भी काफी रोमांचक मुकाबला हुआ. एक तरफ जहां गाजीपुर बक्सर के खेमे में गोल करने के लिए अपनी पूरी दमखम लगाए हुए थी.वहीं, बक्सर टीम के खिलाड़ी उनकी एक भी नहीं चलने दिए. ऐसे में बक्सर की टीम ने गाजीपुर को एक जीरो के अंतर से हराकर फाइनल में अपना जगह बना लिया है. आयोजकों ने बताया कि रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच दानापुर रेलवे और गोरखपुर की टीम के साथ खेला जाना तय किया गया है. दोनों में जो भी विजेता टीम होगी सोमवार को बक्सर की टीम के साथ फाइनल मैच खेलेगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...