Skip to main content

24 घंटे बाद भी सीएसपी संचालक से हुए लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली ..





- इटाढ़ी में सीएसपी चलाने वाले मित्रलोक कॉलोनी के निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी वारदात.
- सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देख अपराधियों को पहचानने की पुलिस ने कही थी बात.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बक्सर-इटाढ़ी रोड पर इटाढ़ी पावर ग्रिड के समीप बाइक सवार अपराधियों के द्वारा एक सीएसपी संचालक से ₹100000 छिनैती कर लेने का मामला सामने आया था. जिसमें अपराधी सीएसपी संचालक से छिनैती करने के बाद बक्सर की तरफ भागने में आसानी से सफल हो गए थे. मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हुई है.

घटना के संदर्भ में पुलिस को जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित लालबाबू प्रसाद ने बताया था कि वह इटाढ़ी बाजार में एसबीआई की सीएसपी का संचालन करते हैं तथा बक्सर स्टेट बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर सीएसपी पर जा रहे थे. इसी दौरान अपराध कर्मियों ने इटाढ़ी पॉवर ग्रिड के समीप झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और जिला मुख्यालय की ओर भाग निकले. इस घटना के बाद हैरान-परेशान सीएसपी संचालक ने इटाढ़ी थानाध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई.


मामले में सदर एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसके आने-जाने वाले मार्ग बैंक तथा इटाढ़ी बाजार आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी शिवनंदन सिंह के मुताबिक पीड़ित के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को देखते हुए अपराध कर्मियों को दबोच ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व थाना क्षेत्र के विभिन्न सीएसपी संचालकों से यह आग्रह किया गया था कि वह रकम निकालने के लिए बैंक आदि में जाएं तो पुलिस से सहयोग जरूर ले. लेकिन, अभी भी बहुत सारे लोग ऐसा नहीं करते हैं. इसके बाद वह अपराधियों के लिए आसान निशाना बन जाते हैं. बहरहाल, पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई जो भी हो लेकिन इस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ है. जांच में जुटी पुलिस को यह उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच पड़ताल चल रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19