Skip to main content

प्रशिक्षण के बाद आरोग्य दिवस पर उक्त रक्तचाप जांच में मिली है मदद..




- गंभीर लक्षणों की पहचान कर चिकित्सकों से मिलने की दी जाती है सलाह.
- उच्च रक्तचाप की पहचान कर एएनएम अब लोगों को कर रही हैं  जागरूक.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई स्तरों पर  कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में केयर इंडिया के सहयोग से  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नर्सों को प्रशिक्षित कर उनके क्षमतावर्धन में सहयोग कर रहा है. साथ ही, उन्हें तकनीकी बारीकियों से भी अवगत कराया जा रहा है. इससे नर्सों को अस्पताल के विभिन्न वार्डों के संचालन में मदद भी मिल रही है. केयर इंडिया के द्वारा चिन्हित नर्सों को डीएमटी (डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिग टीम) आउटरिच व फैसिलिटी के विभिन्न मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया जाता है. जिसके बाद मेंटर नर्स अपने अपने संबन्धित प्रखंडों में विभिन्न एएनएम को प्रशिक्षण देती है. गत दिनों जिला व प्रखंड स्तर पर हाइपर टेंशन मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया गया था. जिसके बाद पीएचसी के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य दिवस के दौरान हाइपर टेंशन की जांच में न केवल बढ़ोत्तरी हुई है, बल्कि लोगों में हाइपर टेंशन के प्रति जागरूकता भी आई है.


गम्भीर लक्षणों की पहचान हुई आसान : 
सदर प्रखंड में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम गीता कुमारी डीएमटी की मेंटर नर्स की ट्रेनिंग में हिस्सा ले चुकी  है. गीता कुमारी ने बताया केयर इंडिया के सदस्यों के द्वारा जो प्रशिक्षण दिया जाता है, उससे उन्हें बहुत कुछ नई चीजों की जानकारी हुई है. बीते दिनों हुए प्रशिक्षण के संबंध में उन्होंने बताया कि पूर्व में आरोग्य दिवस के अवसर पर गर्भवतियों की हाइपर टेंशन की जांच में वह केवल लाभार्थियों की रक्तचाप जांच कर उन्हें संबंधित चिकित्सा से मिलने की सलाह देती थी. लेकिन, हाइपर टेंशन के मॉड्यूल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब वह स्वयं गंभीर लक्षणों की पहचान कर लोगों को इसके खतरे से अवगत कराती हैं. साथ ही, अब वह लोगों को हाइपर टेंशन की विभिन्न खतरों व उसके निदान के संबंध में भी जानकारी देती हैं.


अब जांच के दौरान नहीं होती है परेशानी : 
मेंटर नर्सों के द्वारा प्रखंड स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया जाता है. जिसमें प्रखंड की सभी एएनएम शामिल होती है. हाइपर टेंशन मॉड्यूल का प्रशिक्षण ले चुकी सदर प्रखंड की एएनएम बबिता कुमारी ने बताया कि केयर इंडिया के द्वारा प्रशिक्षण में शामिल होने के बाद आउटरीच की ट्रेनिंग में सभी चीजों की बारीकियों, उनकी बाधाओं व उसके निदान की सारी जानकारी दी जाती है. पहले तो इसके विषय मे पूरी जानकारी दी जाती है. उसके बाद एक एक कर सभी से प्रैक्टिकल भी कराया जाता है. यदि किसी को कोई परेशानी होती है, तो उसका निदान तत्काल किया जाता है. ताकि, फील्ड में कोई परेशानी न हो. उन्होंने बताया पूर्व में रक्तचाप जांच के दौरान कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था. लेकिन, प्रशिक्षण के बाद अब कोई परेशानी नहीं होती.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...