Skip to main content

राजपुर बाजार में सुनार की दुकान तथा जूते चप्पल की दुकान से सेंधमारी कर चोरों ने की लाखों रुपए की चोरी, आक्रोशित ग्रामीण व दुकानदार सड़क पर उतरकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर बाजार में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर सोने-चांदी तथा जूते चप्पल के दुकान में लाखों रुपयों की संपत्ति की चोरी कर ली है. बताया जा रहा है कि स्वर्ण आभूषण दुकान से 10 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी की गई है. वही जूते-चप्पल की दुकान से भी जूतों की कुछ पेटियां गायब की गई हैं. चिंतनीय विषय यह है कि चोरों के द्वारा दुकान में सेंधमारी कर जहां से चोरी की गई है वहां से राजपुर थाने की दूरी महज कुछ कदमों की है. 


चोरी के इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों तथा दुकानदारों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है. सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को भी बंद कर दिया है. उनका कहना है कि पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमान पर है. ग्रामीणों का कहना है कि सुबह इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई. लेकिन, पुलिस दोपहर 12:00 बजे उनके यहां पूछताछ के लिए पहुंची हुई है.


चोरी के इस घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी स्वर्णकार कृष्णा सेठ तथा जूता-चप्पल व्यवसायी रामावतार साह सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए .सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो यह देखा कि दुकान के पीछे से दीवार को तोड़ कर दो रास्ते से दुकान में प्रवेश कर गए हैं तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया है.


अपनी दुकान बंद कर तथा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने कहा कि आज से 10 दिन पूर्व राजपुर में अर्जुन शाह नामक एक व्यक्ति के यहां चोरी हुई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था. लेकिन, कुछ ही देर के बाद पुलिस के द्वारा चोर को छोड़ दिया गया. ऐसे में इस पुलिसिया कार्यशैली से कहीं ना कहीं चोरों व असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ.

मामले में पूछे जाने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह राजपुर थानाध्यक्ष मो. शाहकार खान ने बताया कि उन्हें जैसे ही मामले की जानकारी मिली पुलिसकर्मियों को मौके पर भेज दिया गया. ग्रामीणों का यह कहना उचित नहीं है कि मौके पर पुलिस समय पर नहीं पहुंची है. वही 10 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में जिस चोर को छोड़ने की बात कही जा रही है. उस मामले की भी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी. आज हुई चोरी की घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर चोरों की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले के उद्भेदन किया जाएगा. बहरहाल, पुलिस की कार्रवाई आगे  जो भी हो चोरी के इस घटना के बाद दुकानदार एवं स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं तथा जल्द से जल्द चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुट गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19