Skip to main content

संवेदनहीन स्वास्थ्य कर्मी के कारण मानवता शर्मसार सड़क दुर्घटना में मृत पिता की अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट लेने पहुंचे बेबस बच्चों से मांगी गई रिश्वत..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एवं कर्मियों की संवेदनहीनता तथा अपने दायित्व को निर्वहन करने में लापरवाही बरतने की  बातें अक्सर ही सामने आती रहती है.  परंतु, इस बार जो बातें सामने आई है.  उसने तो मानवता को ही शर्मसार कर दिया है.  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताते चलें कि बीते दिसंबर माह में दुर्घटना के शिकार होकर असमय दुनिया को छोड़ देने वाले छोटका नुआंव पंचायत के हरिपुर गांव के रहने वाले राजू कुमार यादव नामक एक व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात उनकी अंतिम परीक्षण रिपोर्ट को लेने हेतु उसके मासूम बच्चे लगाता थाना एवं अस्पताल चक्कर काट रहे हैं.  परंतु, संवेदनहीनता की सीमा लांघ चुके कर्मियों के द्वारा उन्हें  पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं सौंपी जा रही है.  इसी दरमियान मृतक के दो मासूम बच्चे मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (वैलनेस सेंटर) पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने हेतु पुन: पहुंचे थे.  बच्चों के साथ पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति भी थे.  इसी दौरान वहां पर कार्यरत महिला कक्ष सेविका राजकुमारी देवी के द्वारा बच्चों से अंत्य परीक्षण रिपोर्ट देने के लिए घूस की मांग कर दी गई.  पिता की मौत के बाद बेबस हो चुके बच्चों ने अपनी दुखड़ा सुनाते हुए इस पर असमर्थता जताई.  जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा अंत्य परीक्षण रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया गया.  बाद में इस बात की सूचना पर नगर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने इस मामले को फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों के बीच में प्रसारित कर दिया.  लाइव में महिला स्वास्थ्य कर्मी अपनी चोरी पकडे जाने पर तरह-तरह की बहानेबाजी करते नजर आ रही हैं.  इस तरह का मामला सामने आने के बाद इस बारे में जानकारी लेने के लिए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भूपेंद्र नाथ से जब मीडिया कर्मी ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत अब तक उनके पास नहीं पहुंची है.  हालांकि,अगर ऐसा है तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मी पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



 बता दें कि हरिपुर गांव के रहने वाले राजू कुमार यादव इटाढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे.   दिसंबर माह में कपड़े की दुकान पर से काम कर वापस घर लौटने के दरमियान इटाढ़ी रोड में हुकहां  गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी.  मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे.  मृतक के पीछेे उनके 8 वर्ष 7 वर्ष तथा 3 वर्ष के छोटे-छोटे मासूम बच्चे व पत्नी है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...