Skip to main content

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी ने बक्सर में की पत्रकार वार्ता कहा- लंबे संघर्ष के बाद सत्य इतिहास का सीना चीरकर हुआ प्रकट..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है, इसलिए इस राष्ट्र के लाखों लोगों के संकल्प श्रद्धा और समर्पण से इस भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए. रामशिला पूजन के द्वारा इस देश के लाखों लोगों ने भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था और अब जब मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है तो वैसे लाखों लोगों का समर्पण मंदिर निर्माण के कार्य में हो. सड़क से लेकर संसद तक और जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय में चले लंबे संघर्ष के पश्चात, सत्य इतिहास का सीना चीर कर प्रकट हुआ और तर्क एवं तथ्यों के आधार पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है. उक्त बातें श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही. नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री चौपाल ने कहा कि मकर संक्रांति से मंदिर का विधिवत निर्माण कार्य शुरू हो गया है. निर्माण कार्य से जुड़े हुए सारे प्रारंभिक कार्य निपटा लिए गए हैं,और ऐसा अनुमान है कि 36 से 40 माह के अंदर अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण संपन्न हो जाएगा. इस हेतु से संपूर्ण देश के सवा पाँच लाख गांवों में मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण संग्रह अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा देश के 13 करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क कर समर्पण राशि संग्रह करने की योजना है. उन्होंने कहा मैंने पाँच प्रदेशों का दौरा इस अभियान के निमित्त किया है. संपूर्ण समाज में उत्साह का माहौल है और लोग अपनी क्षमता अनुसार दिल खोलकर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने को तत्पर है. श्री चौपाल ने कहा समर्पण में जाति पंथ धर्म मजहब किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं है ,जो प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण में समर्पण करने को इच्छुक है इस देश का प्रत्येक व्यक्ति समर्पण कर सकता है.


उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संग्रह अभियान में बक्सर की भूमिका और बढ़ जाती है क्योंकि सिद्ध भूमि होने के साथ-साथ बक्सर से प्रभु श्री राम का पुराना नाता है. प्रभु श्री राम ने आसुरी शक्तियों के नाश कर संकल्प इसी बक्सर की धरती से लिया. बक्सर के साथ-साथ बिहार ने भी प्रभु श्री राम को भक्ति और शक्ति प्रदान की थी इसलिए बक्सर और बिहार के लोगों का विशेष दायित्व है इस भव्य मंदिर निर्माण के प्रत्येक घरों से समर्पण कराया जाए. उन्होंने कहा इस सैकड़ों वर्षो के संघर्ष के कारण आज भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ है इसलिए हम सब का यह सौभाग्य है कि हमें मंदिर निर्माण का साक्षी होने का अवसर प्राप्त हो रहा है. श्री चौपाल ने बताया कि बक्सर जिला में यह अभियान सभी 142  पंचायतों  के सभी गाँवों में सम्पर्क किया जाएगा. इस निमित्त 184 टोली बनाया गया है.
                 
मौके पर महंत राजाराम शरण दास जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र प्रसाद, अभियान के जिला संयोजक कन्हैया पाठक, जिला प्रचार प्रमुख राजेश सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...