Skip to main content

तेज रफ्तार का कहर: 2 बाइकों की सीधी भिड़ंत में 4 लोग घायल, स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के  सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी पुराना भोजपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को मझवारी मोड़ के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में  4 सवार बुरी जख्मी हो गए. घटना में घायल  बाइक सवारों को  स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. जिनमें नियाजीपुर के छोटू कुमार एवं किशोर सिंह को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अन्य 2 घायल धनंजयपुर के बनारसी सिंह व प्रमोद कुमार को मौके पर पहुंचे उनके घर वालों के द्वारा बेहतर इलाज हेतु जिले के किसी अन्य अस्पताल में ले जाया गया. घटना में घायल दो लोग जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा बक्सर के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नियाजीपुर गांव के किशोर सिंह एवं छोटू कुमार घर के किसी आवश्यक कार्य से डुमरांव जाने के लिए निकले थे. जैसे ही वे लोग मझवारी मोड़ के समीप पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक का संतुलन खो जाने के कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई.  जिससे दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. 



इस घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दोनों बाइकों को जब्त करते हुए पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार को जख्मी युवकों का फर्द बयान लेने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. वहां से अधिकारी के आने के बाद मामले में यथोचित कार्रवाई की जाएगी. आए दिन तेज रफ्तार बाइक चालकों के कहर से बाइक चालक समेत अन्य लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. प्रशासन के द्वारा तेज रफ्तार बाइक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं घटित हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के तरफ से तेज रफ्तार बाइक चालकों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाए. ताकि, इस तरह की घटनाओं में हो रही वृद्धि को रोका जा सके.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19