Skip to main content

प्रशिक्षण के बाद डीएमटी बनी अर्चना संस्थागत प्रसव की लक्ष्य प्राप्ति में निभा रही है अहम भूमिका..



- सुरक्षित प्रसव और अस्पताल प्रबंधन में दिख रहा उत्साह, पूर्व की अपेक्षा बढ़ा आत्मविश्वास.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा मातृ व शिशु स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत केयर इंडिया ने नर्सों को प्रशिक्षित किया है. जिसका  असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है.  प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जहां एक ओर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, वहीं सुरक्षित प्रसव और अस्पताल प्रबंधन में भी उनका उत्साह दिख रहा है.

 इस संबंध में सदर पीएचसी में पदस्थापित एएनएम अर्चना कुमारी ने बताया केयर इंडिया के सहयोग से पहले उन्हें प्रक्षिक्षण दिया गया था. प्रशिक्षित होने के बाद उन्हें डिस्ट्रिक्ट मेंटरिंग टीम( डीएमटी) के रूप में वह अब सेवा दे रही है. उन्होंने बताया अब वह पहले की तुलना में अधिक दक्ष हुयी है, जिससे उन्हें कुशल  प्रसव प्रबंधन की जानकारी तो हुयी है. साथ ही अब वह अन्य एएनएम का क्षमतावर्धन भी कर पा रही है. प्रशिक्षण के माध्यम से वह अस्पताल के सभी विभागों की जानकारी और कार्यशैली से अगवगत हुई हैं. जिसमें ऑपरेशन थिएटर रूम, लेबर रूम, ओपीडी सहित अन्य विभागों के बारे में विस्तृत और तकनीकी रूप से दक्ष हुई हैं. अब उन्हें इन विभागों में काम करने के लिए मरीजों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं और जटिलताओं की भी पूरी जानकारी हो गई है.

जटिलताओं की पहचान करने में सक्षम हुई हैं अर्चना :
एएनएम अर्चना कुमारी ने बताया प्रशिक्षण के बाद वह प्रसव के पूर्व व उसके दौरान की सभी तकनीकी पहलुओं से अवगत हो चुकी हैं. प्रशिक्षण में मरीजों के बुनियादी प्रक्रियाओं और उनमें आने वाली जटिलताओं की पहचान करने और उसका समुचित इलाज करने में सक्षम हुई हैं. साथ ही, उन्होंने बताया कि अब उन्हें लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर से सबंधित सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं की पूरी समझ हो चुकी है.  इससे   वह इन स्थानों पर मरीजों में होने वाली जटिलताएं पहचान कर, उसका  सही  समय पर समुचित इलाज कर पा रही हैं.  उनका कहना है कि प्रशिक्षण उनके लिए मील का पथर साबित हुआ है. इसके माध्यम से अब मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के साथ-साथ मातृ-शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में मदद मिल रही है.


सेवाओं व सुविधाओं में इजाफा हुआ है :
अमानत प्रशिक्षण में प्रसव पूर्व जांच के बारे में जो प्रशिक्षण मिला वह बहुत ही मददगार साबित हो रहा है. इस प्रशिक्षण की बदौलत ही सभी एएनएम गंभीर अवस्था की गर्भवतियों, एनीमिक और कमजोर महिलाओं की पहचान कर पा रही हैं. जिससे गर्भवतियों का सुरक्षित प्रसव संभव हो पा रहा है. डीएमटी अर्चना कुमारी ने कहा पूर्व में लोगों व मरीजों के बीच सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर गलत अवधारणा थी. जो अब दूर होने लगी है. अब सरकारी अस्पतालों में सेवाओं व सुविधाओं में इजाफा हुआ है. जिससे लोगों का विश्वास भी बढ़ा है. केयर इंडिया की मदद से अब जिले की एएनएम को तकनीकी ज्ञान बढ़ा है. आधुनिक उपकरण, कुशल स्वास्थ्यकर्मी व अमानत प्रशिक्षित नर्सें की बदौलत आज जिससे प्रसव कराना और नवजात की देखभाल आसान हुआ है. जिससे न केवल जच्चा-बच्चा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं बल्कि, नर्सों का सम्मान भी बढ़ा है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...