Skip to main content

रात में हुआ विवाह व सुबह में तलाक, दूल्हा मनपसंद नहीं होने पर दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  शादी विवाह के मामलों को तय करते समय संबंधित दोनों परिवारों के बीच हर पहलु पर पारदर्शिता नहीं होने का नतीजा दोनों ही पक्षों को भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. जिसमें रात में शादी होने के बाद सुबह में दूल्हा मनपसंद नहीं होने के कारण विवाहिता ने ससुराल जाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया तथा रात में हुए शादी के बाद सुबह में तलाक हो गया. मामला इटाढी के कुकुढा गांव का है. जहां से गाजीपुर के कासिमाबाद में बारात गई थी. बरात को बिना दुल्हन लिए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा. रात में शादी विवाह के सभी रस्म को पूरा करने के बावजूद सुबह में दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद काफी मान मनौवल का दौर चला. लेकिन, दुल्हन ने अपने फैसले को किसी भी सूरत में बदलने से साफ मना कर दिया. दुल्हन टस से मस नहीं हुई. अंततोगत्वा दोनों पक्षों के लोगों के द्वारा दूल्हा दुल्हन के बीच तलाक करा कर इस मसले का हल निकाला गया तथा तलाक होने के बाद बारात को बिना दुल्हन लिए ही घर वापस लौटना पड़ा.बरात लौटने के बाद क्षेत्र में यह घटना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. 


बताया जा रहा है कि दूल्हा के एक हाथ में जन्म से ही थोड़ी परेशानी थी. सोमवार को बरात कुकुढा से कासिमाबाद के लिए रवाना हुई थी. लड़की वालों के यहां काफी खुशनुमा माहौल था और बारातियों की आवभगत भी शानदार तरीके से की गई. बारातियों ने रात में खाना खाकर थोड़ी देर आराम फरमाया. इसके बाद निकाह की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान निकाह की रस्म अदा की गई. लेकिन, दूल्हा के निशक्त होने का पता चलते ही दुल्हन ने कबूलनामें की रसम में शादी के लिए हामी भरने से साफ तौर पर मना कर दिया. इससे मंडप में खलबली मच गई. बराती शराती दोनों पक्षों के तरफ से बातचीत का दौर शुरू हो गया और दुल्हन को मनाने का भरपूर प्रयास किया गया. लेकिन, वह अपने फैसले से नहीं बदली. जिसके बाद थक हार कर दोनों पक्षों ने लड़का लड़की के बीच तलाक करवा दिया. लड़के के एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों पक्षों के एक जानकार व्यक्ति ने यह शादी तय कराई थी. उस व्यक्ति को वर पक्ष की ओर से दूल्हा के निशक्त होने की जानकारी दे दी गई थी. फिर भी दोनों पक्षों के जानकार व्यक्ति ने यह बात लड़की वालों को नहीं बताई और दोनों परिवारों को समाज में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. लड़के के गांव में जहां सोमवार की रात अगले दिन दुल्हन के आने को लेकर आवभगत की तैयारी चल रही थी. वहीं, मंगलवार को बारात के बैरंग वापस लौटने पर सन्नाटा पसरा हुआ था.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19