Skip to main content

बिहार कांग्रेस प्रभारी के सामने ही आपस में भिड़े सदर विधायक तथा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास आजकल अजीब मुश्किल में फंसे हुए हैं. जहां भी वह जा रहे हैं वहां उनकी बैठक बाद में लेकिन हंगामा पहले हो जा रहा है. मंगलवार को बक्सर में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ जब वह बक्सर पहुंचे तो जिला अतिथि गृह में उनके सामने ही सदर विधायक संजय कुमार तिवारी और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के समर्थक आपस में भिड़ गए.

जिला अतिथि गृह में  सदर विधायक व  यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  के बीच बात बहसबाजी से शुरू हुई और नौबत हाथापाई तक जा पहुंची.  बाद में किसी तरह प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष ने बीच-बचाव कर मामले को ठंडा किया. घटना के बाद जहां विधायक पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में भाग लेने नहीं गए, वहीं मीटिग में पार्टी के जिलाध्यक्ष के विरोध में असंतुष्ट गुट के द्वारा पर्चे उछाले गए. पार्टी के बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जिला टीम और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विस्तार के लिए बैठक करने आए थे. बैठक कांग्रेस के जिला कार्यालय में होनी थी, इसके पहले प्रदेश स्तरीय दोनों नेता सर्किट हाउस में जिला कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे. इसी में कांग्रेस के सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी वरिष्ठ नेता टीएन चौबे के साथ वहां पहुंचे थे. इसी दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय भी मिलने पहुंचे थे. तभी अचानक एक दूसरे के सामने होते ही दोनों के बीच बहसबाजी छिड़ गई और बात बढ़ते-बढ़ते नौबत हाथापाई तक जा पहुंची. तभी पार्टी के वरीय नेताओं ने बीच बचाव कर किसी तरह मामले को शांत किया. इस संबंध में सदर विधायक तथा उनके पक्ष के लोगों का कहना था कि पंकज उपाध्याय ने प्रभारी से मिलने के दौरान बदतमीजी की थी, जबकि पंकज उपाध्याय का कहना है कि विधायक ने उन्हें बैठक से बाहर निकल जाने को कहा था. हालांकि, बाद में पार्टी कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश से आए नेताओं ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथागत हर्षव‌र्द्धन ने की. वहीं, चौसा में पार्टी के पूर्व यूथ अध्यक्ष सत्येंद्र ओझा के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया.




मामले को लेकर जब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टियों में इस तरह की बातें होती रहती है.  यह आम बात है. यह अलग बात है कि हमारी बातें मीडिया में तुरंत आ जाती हैं जबकि अन्य पार्टियों की बातों को दबा दिया जाता है. जो कुछ भी हुआ उसे सर्वथा अनुचित बताते हुए कहा कि पार्टी की आंतरिक कलह कभी भी सतह पर नहीं आनी चाहिए. अगर कोई आपसी मनमुटाव है तो उसे शालीनता से बातचीत द्वारा दूर कर लेना चाहिए.

वहीं बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष के वरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा पर्चा भी उछाला गया, जिसे देखते हुए फिलहाल पार्टी में खलबली मची हुई है.

बताते चलें कि भक्तचरण दास जब कांग्रेस प्रभारी बनकर पहली बार बिहार पहुंचे थे तब सदाकत आश्रम में पार्टी की पहली ही बैठक में जमकर हंगामा हुआ था. अपने बैठकों के दौरान हंगामे से भक्त चरण दास का पुराना नाता रहा है. वह जहां भी जाते हैं उनके बैठक के पूर्व ही हंगामा हो जाता है. जिससे कि इन दिनों वह अजीज आ चुके हैं.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19