Skip to main content

सीएसपी संचालक से हुए लूट कांड मामले में अपराधियों के बेहद करीब पहुंची पुलिस, चल रही है छापेमारी कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र में पावर ग्रिड के समीप सीएसपी संचालक से गुरुवार को हुए ₹100000 के लूट कांड मामले में पुलिस अपराधियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जा सकती है. लूट कांड होने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की पहचान करने में तत्परता से छूट गई थी. सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के पश्चात पुलिस के द्वारा संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मामले की छानबीन के क्रम में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं. जिनके आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.


बता दें कि छिनतई की यह वारदात गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे की है. जब इटाढी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले बक्सर के मित्रलोक कॉलोनी निवासी लाल बाबू प्रसाद  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से ₹100000 निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे. तभी, इटाढी स्थित पावर ग्रीड के समीप बाइक सवार दो युवकों ने पहले कुछ पूछने के लिए उनकी बाइक रुकवाया और अचानक झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीनकर बक्सर मुख्यालय की तरफ भाग निकले. अचानक हुई इस प्रकार की घटना से सीएसपी संचालक लाल बाबू प्रसाद सन्न रह गए थे. लाल बाबू अभी कुछ समझ पाते उसके पहले दोनों युवक आंखों से ओझल हो गए. जिसके बाद घटना की जानकारी उनके द्वारा पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी शिवनंदन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. लूट के शिकार हुए सीएसपी संचालक के द्वारा पुलिस को लुटेरों के पहचान से जुड़े कोई भी सहायता नहीं मिलने के बाद भी पुलिस के द्वारा उम्मीद नहीं छोड़ा गया और रास्ते में पड़ने वाले हर एक कैमरों की फुटेज तलाशने में पुलिस जुट गई. इसके अलावा पुलिस के तकनीकी सेल से भी घटना के समय उस क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल को ट्रेस करने के लिए मदद ली गई. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी शिवनंदन सिंह ने बताया कि इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है. प्रयासों का परिणाम भी पुलिस को जल्द ही मिल जाएगा. जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान कर पुलिस छापेमारी में जुट गई है. इस दिशा में कुछ पुराने अपराधियों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे. पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि लूट कांड के दौरान लूटे गए रकम को भी बरामद कर लिया जाए तथा अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया जाए.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...