Skip to main content

वैक्सीनेशन के साथ कोविड-19 के नियमों का सख्ती से करना होगा पालन..



- कोरोना वायरस  संक्रमण  की रोकथाम के लिए सरकार ने जारी किए हैं निर्देश.
- लोगों की जरा सी लापरवाही से बढ़ सकती है संक्रमण प्रसार की सम्भवना.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले में वैक्सीनेशन  अभियान चल रहा है. लेकिन, अभी भी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना समाप्त नहीं हुई है. देश के कई राज्यों में संक्रमण  का  प्रसार एक बार फिर शुरू हो चुका है. जिसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन संक्रमण के प्रसार को रोकने की तैयारी में जुट गया है. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों से पूर्व की भांति कोविड-19 के सामान्य नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है. ताकि, संक्रमण के प्रसार की संभावना न उत्पन्न हो सके.


इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार शुरू नहीं हुआ है. लेकिन, जिस प्रकार से लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के जारी गाइडलाइन्स को लेकर उदासीन दिख रहे हैं, उसे देखकर संक्रमण के प्रसार  को नकारा नहीं जा सकता. बाजारों व अन्य स्थानों में अब पहले की भांति नियमों का पालन कम देखा जा रहा है. जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में लोगों को विवेक से काम लेते हुए कोरोना संक्रमण प्रसार की संभावना को देखते हुए और भी ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.

वैक्सीन लेने के बावजूद भी नियमों का पालन जरूरी : 
डीआईओ डॉ. सिंह के अनुसार जिले में फिलहाल कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन तो चल ही रहा है. लेकिन, अभी भी लोगों को सचेत रहना होगा. यहां तक कि जिन लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है, उन्हें भी नियमों का पालन करना होगा. उन्होंने बताया  जो लोग वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं, उन्हें दूसरा डोज 28 दिनों के बाद ही दिया गया है या दिया जाएगा. लेकिन, उसके दो से तीन हफ़्तों में उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के अनुसार ही कोविड-19 के वायरस के खिलाफ एन्टी बॉडीज विकसित हो सकेगी. इस दौरान उनको भी कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. जिससे  कि  वह खुद को संक्रमण की संभावना से बचा सकें.


लोगों को सावधान रहना चाहिए :
डीआईओ ने बताया जल्द ही तीसरा चरण शुरू होगा, जिसमें आमलोगों को भी टीका पड़ने लगेगा. तब तक लोगों को सावधान रहना चाहिए. टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. तीनों चरण समाप्त हो जाएंगे और नए मरीज भी नहीं मिलने लगेंगे. तभी, हम मानेंगे कि कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो गया है. लोगों को संक्रमित लोगों की संख्या पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उसमें उतार-चढ़ाव होता ही रहता है. अगर मरीज कम भी मिलने लगे, ऐसा नहीं समझना चाहिए कि कोरोना अब खत्म हो गया है. इसलिए अभी लापरवाही नहीं बरतें और सावधान रहें.
इन मानकों का सख्ती से करें पालन : 
मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें. अनावश्यक यात्रा से बचें. साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...