Skip to main content

समाजसेवी गोविंद जयसवाल को हैदराबाद के तेलंगाना में सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी के लिए किया गया सम्मानित..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: समाजसेवी तथा जयसवाल क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद जयसवाल को हैदराबाद तेलंगाना में पगड़ी बांधकर तथा शॉल देकर सम्मानित किया गया है. बताते चलें कि जयसवाल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव राकेश जयसवाल के द्वारा यह सम्मान बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद जयसवाल को जयसवाल क्लब के द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में दिया गया. बता दें कि गोविंद जयसवाल सामाजिक कार्यों को करने में हमें ताकि जागरूक रहते हैं तथा गरीब लड़कियों की शादी गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का ऑपरेशन, रक्तदान, राशन वितरण और गरीब कन्याओं की शादी में सिलाई मशीन देकर सहयोग करने जैसे अन्य सामाजिक कार्यों को हमेशा ही करते रहते हैं. इन्हीं सब कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जयसवाल क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया.



यह सम्मान समारोह शिवाजी की 391 वी जयंती पर हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित किया गया था. जयसवाल क्लब के तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में गोविंद जयसवाल को सम्मानित किया गया.



इस सम्मान समारोह सभा को संबोधित करते हुए जयसवाल क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद जयसवाल ने कहा कि जिस तरह से उन्हें सामाजिक कार्यों एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए आज पगड़ी गौर शॉल देकर सम्मानित किया गया है. उससे उन्हें यह महसूस हो रहा है कि गरीब कन्याओं की शादी कराना जरूरतमंदों का ऑपरेशन करवाना तथा रक्तदान, राशन वितरण जैसे कार्यों को करने का फल मिला है. साथ ही साथ इस तरह के सम्मान को पाकर आगे भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहकर तथा लोगों को आगे भी मदद पहुंचाते रहने का आत्मबल प्राप्त हुआ है. उन्होंने इस सम्मान को पाने के बाद जयसवाल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव राकेश जयसवाल का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जिस तरह से जयसवाल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव एवं अन्य सदस्यों के द्वारा बक्सर से तेलांगना पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. उसे वह आजीवन भूल नहीं सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19