Skip to main content

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने इटाढी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए लूट कांड मामले में 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के कुकुढा - जमुआंंव मार्ग पर दिनदहाड़े अनाज  व्यवसाई से डेढ़ लाख रुपए व सोने की चेन की हुए लूट मामले में परिजनों के 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर तत्परता दिखाते  हुए 6 नामजद अभियुक्तों में से एक अभियुक्त को छापेमारी कर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी  सह थानाध्यक्ष शिवनंदन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव से गिरफ्तार किया गया है. जिसका नाम पप्पू यादव बताया जा रहा है.

 बता दें की इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढा- जमुआंव मार्ग पर दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा शुक्रवार को दिन के तकरीबन 11:00 बजे अनाज व्यवसाई से डेढ़ लाख रुपए नगदी समेत व्यवसाई के गले से सोने की चेन लूट ली गई थी. मामले में घायल के फर्द बयान पर पुलिस के द्वारा 6 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस मामले की जांच पड़ताल में एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी. दूसरी तरफ घायल के परिजनों के द्वारा 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही गई. गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की बात कही गई थी. जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 नामजद में से एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर ली है.


 इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिवनंदन सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा छह नामजद लोगों के विरुद्ध घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है तथा उससे पूछताछ जारी है. पुलिस गिरफ्तार  अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस के द्वारा इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि लूटी गई रकम व सोने की चेन भी बरामद कर ली जाए.  पुलिस के द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19