Skip to main content

कुकुढा - जमुआंव मार्ग पर दिनदहाड़े अनाज व्यापारी से अपराधियों ने लूटे डेढ़ लाख रुपए, धारदार हथियार से मारकर किया जख्मी..

एक्सप्रेस न्यूज बक्सर
घायल व्यापारी की तस्वीर.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआंव-कुकुढा रोड में हथियारबंद बाइक सवार अपराधकर्मियों ने एक अनाज व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए तथा लूट के दौरान  व्यापारी के साथ अपराधियों ने बुरी तरह से मारपीट की. धारदार हथियर से मारपीट करने के पश्चात घायल अवस्था में उसे छोड़ कर भाग निकले. घटना शुक्रवार को दिन में तकरीबन तकरीबन 12:00 बजे अंजाम दी गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों के भाग जाने के पश्चात घायल अवस्था में किसी भी तरह से व्यापारी इटाढी थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस को जानकारी देने के बाद वह इलाज के लिए अपने परिजनों के साथ बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचा. जहां उसका इलाज चल रहा है. दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना के बाद घायल के परिजन काफी आक्रोशित है तथा मामले में पुलिस के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं. 

जब सदर अस्पताल के चिकित्सक आर.बी श्रीवास्तव से इस संदर्भ में जानकारी ली गई तो उन्होंने पहले तो यह कहा कि जिस वक्त घायल युवक इलाज के लिए आया उस वक्त वह ड्यूटी में नहीं थे. लेकिन, बाद में उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर युवक का इलाज किया जा रहा है.  



दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना की जानकारी जुटाने पर यह ज्ञात हुआ कि जमुआंव के रहने वाले गणेश साह के पुत्र अखिलेश साह इटाढ़ी से व्यापारियों के यहां से पैसे वसूल कर अपने गांव जमुआंव जा रहे थे. तभी, जमुआंव- कुकुढा पथ पर करमी एवं अमावस डेरा के बीच तीन की संख्या में बाइक पर सवार अपराध कर्मियों ने उनकी पिक अप वाहन को जबरदस्ती रोक लिया और सिट्टू जायसवाल को बाहर खींचते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की. अपराधकर्मियों ने धारदार हथियार से अखिलेश के सिर पर वार कर दिया. जिससे कि वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. जिसके बाद अपराधकर्मी रुपयों से भरा हुआ उनका बैग तथा सोने की चेन  छीन कर आसानी से भाग निकले. बाद में उन्होंने फोन कर इस घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद किसी तरह उन्हें वहां से ले आया गया. इटाढ़ी थाने में फर्द बयान दर्ज कराने के बाद युवक को इलाज के लिए ले जाया गया. घायल युवक ने लुटेरों में से दो की पहचान कर ली है. ऐसे में पुलिस उस आधार पर अपराधी को दबोच ने की कोशिश में लगी हुई हैसदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19