Skip to main content

स्थानीय सांसद अश्वनी चौबे के सहयोग से बक्सर में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन-अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए विभागीय कारवाई हुआ प्रारंभ..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर में केंद्रीय विद्यालय के लिए अपना भवन बनाने की दशकों पुरानी मांग आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रयास से पूरी हो गई. श्री चौबे का प्रयास रंग लाने लगा है. इस संबंध में भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन के साथ ही अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए विभागीय कारवाई शुरू हो गई है. उम्मीद है कि बहुत जल्दविभागीय कार्रवाई पूर्ण होकर भवन निर्माण शुरू हो जाएगा.

भाजपा नेता परशुराम चौबे, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप राय, सिद्धनाथ सिंह, निर्भय राय,इंदु देवी, बलराम पांडेय, सत्येंद्र कुंवर, राहुल आनंद, उपेंद्र पांडेय, शंभू नाथ पांडेय, हीरामन पासवान,राजवंश सिंह, शीला त्रिवेदी, नवीन राय, मुन्ना सिंह, आदित्य चौधरी, नितिन मुकेश समेत सभी प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को इसके लिए हार्दिक बधाई दी है.

इन नेताओं ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बक्सर से सांसद बनने के बाद से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नए-नए काम हो रहे हैं. इस क्रम में केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन अभी तक नहीं था. जिसके लिए दशकों से लोग प्रतीक्षा कर रहे थे. श्री चौबे ने इस संदर्भ में लगातार प्रयास किया. जिसके फलस्वरूप आज भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी हुआ. जिसके लिए श्री चौबे की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है. श्री चौबे के प्रयास से बक्सर संसदीय क्षेत्र में विकास का चहुमुखी काम हो रहा है. जिसमें विशेषकर रेलवे, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क व पुल निर्माण,कृषि और शिक्षा के क्षेत्र उललेखनीय है.


ज्ञात हो कि आज तक दूसरे भवन में चल रहे केंद्रीय विद्यालय के अपने भवन के निर्माण हेतु भूमि आवंटन व अनापत्ति प्रमाण पत्र जल संसाधन विभाग द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. इस प्रक्रिया के बाद अब बहुत जल्द विद्यालय का भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

विद्यालय के भवन निर्माण से संबंधित मौजा बक्सर किला,थाना नंबर 332, खाता नंबर 292 में प्रस्तावित रकबा 3.81 ए सिंचाई विभाग, बिहार सरकार की भूमि को एक रुपए  टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लीज पर निशुल्क हस्तांतरण से संबंधित अभिलेख संख्या 07/14-15  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सभी अनुलग्न कों सहित मूल में अनापत्ति हेतु भेजा गया है तथा पत्रांक 03-0368/रा दिनांक 5 जून 2020 द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से अनुरोध किया गया है कि जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने स्तर से कार्यवाही की जाए. सरकार के सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पत्रांक 303(06)/ रा दिनांक 10 फ़रवरी 2020 द्वारा अवगत कराया गया है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19