Skip to main content

उपराष्ट्रपति के प्रतिनिधि व गुयाना के कमिश्नर ने डॉ. दिलशाद को समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु दिल्ली में किया सम्मानित..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक व बक्सर के जाने माने चिकित्सक डॉ. दिलशाद आलम को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा  किए गए बेहतर कार्य एवं समाज सेवा में बढ़ चढ़के हिस्सा लेने के मद्देनजर मानवाधिकार सुरक्षा आयोग नाम के संगठन के द्वारा दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया. डॉ. दिलशाद को यह सम्मान 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तथा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद बिम्बाधर प्रधान तथा गुयाना के कमिश्नर एम.आर. पौलियश ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. 



इस दौरान उन्होंने साबित खिदमत फाउंडेशन के  निदेशक व डॉ. दिलशाद आलम के द्वारा साबित खिदमत फाउंडेशन के बैनर तले किए जा रहे सामाजिक कार्यों को लेकर उनकी काफी प्रशंसा की. साथ ही साथ यह उम्मीद भी जताई गई कि वह आगे भी समाज के लिए अपना योगदान देते रहेंगे तथा समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद में सदैव खड़े रहेंगे. इस कार्यक्रम के दरमियान विभिन्न देशों से पहुंचे सामाजिक संस्था के सदस्य भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विश्व मानव अधिकार सुरक्षा आयोग नामक संगठन की शाखा बक्सर में भी खोलने की अनुमति दी.

कार्यक्रम के दौरान अपने छोटे से संबोधन के दौरान डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि इस तरह के सम्मान को पाकर आत्मीय संतुष्टि मिलने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए फल प्राप्त होने का एहसास होता है. साथ ही साथ आगे भी इस तरह के कार्य को करते रहने में बल प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि साबित खिदमत फाउंडेशन का निर्माण गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए किया गया है तथा फाउंडेशन के तहत आगे भी गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रहेगी. समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिलती है.उन्होंने कहा कि उनके पिता साबित रोहतासवी भी समाज सेवा के क्षेत्र में काफी योगदान देते हैं. अंत में उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम के आयोजनकर्ता को एवं अन्य लोगों का आभार प्रकट किया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...