Skip to main content

कोरानसराय में मंजू के मौत मामले में आया नया मोड़,साजिश निकली दुर्घटना, पति पर प्राथमिकी दर्ज..



एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: महज 24 घंटे के अंदर दुर्घटना का मामला हत्या में बदल गया है. कोरानसराय में विवाहिता की मौत को लेकर पुलिस ने पति समेत अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राप्त किया है. दुर्घटना का यह मामला हत्या में तब्दील होने के पश्चात पुलिस की भी चुनौती बढ़ गई है. मामले में अभी तक गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. 



 बताते चलें कि अनुमंडल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग -120 पर कोपवां- अमसारी मार्ग में काव नदी पुल के समीप एक विवाहिता की कथित हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. पति ने साजिश के तहत विवाहिता की हत्या कराई है. तमाम प्रिंट मीडिया एवं  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा  लूट या फिर साजिश के तहत हत्या शीर्षक से खबर चलाए जाने के बाद आनन-फानन में गुरुवार 12:00 बजे रात में मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर उसके पति संजय कुमार सहित तीन अज्ञात के खिलाफ एक साजिश के तहत हत्या करने की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.  पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सघन जांच पड़ताल की जा रही है.


सनद रहे कि घटना के पहले दिन लूट के दौरान भागने के क्रम में बाइक से गिरकर हुई विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस को अचानक गुरुवार 12:00 बजे रात को अधिकारियों के निर्देश पर मृतका के मायके कृष्णाब्रह्म  थाना क्षेत्र के सोवां गांव में जाकर मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी.  घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हवा में तैर रही है. घटना को गंभीरता से लेते हुए कोरानसराय पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.


बताते चलें कि मृतका के पिता के अनुसार नाजायज संबंध में रोड़ा बनी विवाहिता को साजिश के तहत दुर्घटना का रूप देते हुए मौत के घाट उतार दिया गया है. बता दें कि कृष्णाब्रह्म  थाना क्षेत्र के सोवां गांव निवासी श्री भगवान महतो की बेटी संजू की शादी वर्ष 2009 में सुखसेना डेरा गांव निवासी स्वर्गीय श्री राम महतो के पुत्र संजय कुमार के साथ हुई थी. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि बहुत पहले से उसकी बेटी संजू को तरह-तरह की प्रताड़ना पति के द्वारा दी जा रही थी.  पिता के अनुसार आरोपी का किसी के साथ नाजायज संबंध चल रहा है.  विरोध करने पर उनकी पुत्री के साथ पूर्व में भी कई बार मारपीट की गई थी.  मायके के लोग इज्जत प्रतिष्ठा के चलते मामले को पुलिस थाना में नहीं जाने दिया.  पिता का कहना है कि उसकी बेटी प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान को हमेशा खतरा बता रही थी.


 इस संदर्भ में डुमराव डीएसपी के के सिंह का कहना है कि पुलिस संभावित पहल पर जांच कर रही है. जांच में दोषी बच नहीं सकता है.  मामले में कोरानसराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां उसकी बेटी का शव पड़ा था.  घटनास्थल पर काफी खून गिरा था. लेकिन, दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर रत्ती भर भी खरोच नहीं था.  उनका आरोप है कि सुनसान जगह पाकर विवाहिता के पति ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में खुलासा हो सकेगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19