Skip to main content

किशोरियों के भविष्य के लिए सही पोषण के साथ माता-पिता को होना होगा जागरूक..



- पोषण की कमी के कारण किशोरियों में एनीमिया और कुपोषण की बढ़ती है संभावना.
- वर्ष 2022 तक एनीमिया में 9 प्रतिशत की कमी लाने का रखा गया है लक्ष्य.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: किशोरावस्था में निरंतर शारीरिक एवं मानसिक बदलाव होते हैं. इसलिए इस दौरान बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की जरूरत बढ़ जाती है. इसको लेकर जिले में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है. जिनमें से एक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना भी शामिल है. इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरों में व्यसन, मासिक चक्र की पूर्ण जानकारी, एनीमिया के लक्षण व बचाव की जानकारी, खान-पान एवं  संतुलन आहार के बारे में परस्पर चर्चा के माध्यम से जानकारी दी जाती है. साथ ही, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक बुधवार को वितरण की जाने वाली आयरन की गोलियां दी जाती हैं. यह कार्यक्रम किशोरियों के स्वास्थ्य मिशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह उनकी क्षमताओं का एहसास करा कर उन्हें उनके स्वास्थ्य एवं भलाई  संबंधी   फैसले लेने  में मदद  भी करती है.

 किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए होना होगा जागरूक :
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया किशोरियों के शरीर में 10 से 19 आयु वर्ग में बदलाव आता है. इस दौरान उन्हें कई प्रकार के नई जानकारी तथा समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है. इसी क्रम में उनमें खून की कमी की भी शिकायत हो सकती है. जो आगे चलकर एनीमिया या गंभीर एनीमिया के रुप में सामने आती है. इस रोग से पीड़ित किशोरी में कुपोषण आदि भी होने की संभावना अधिक होती है. ऐसे में हम सभी को इसके प्रति जागरूक होकर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है. इसको लेकर साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम के तहत किशोरियों को   आयरन एवं  फोलिक एसिड की दवा सप्ताह में एक गोली   दी जाती है. 



समुदाय में एनीमिया को लेकर जागरूकता की कमी :
किशोरियों में एनीमिया के खिलाफ सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है. इसके लिए सरकार द्वारा पोषण अभियान की भी शुरुआत की गई है, जिसके तहत वर्ष 2022 तक एनीमिया में 9 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही इस वर्ष भारत सरकार द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी शुरुआत की गई है. उन्होंने बताया एनीमिया का मुख्य कारण समुदाय में इसको लेकर जागरूकता की कमी है. लोगों के व्यवहार परिवर्तन के लिए सामुदायिक स्तर पर अनेकों प्रयास भी किए जा रहे हैं. किशोरियों में खून की कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी करती है. किशोरी ही भविष्य में मां बनती है. इसलिए किशोरावस्था में उनका बेहतर स्वास्थ्य सुखद एवं स्वस्थ मातृत्व के लिए जरूरी हो जाता है.
किशोरावस्था में होते हैं महत्वपूर्ण शारीरिक बदलाव :
एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तरणि कुमारी  ने कहा जब बच्चियां बाल्यावस्था से किशोरावस्था में प्रवेश करती हैं, तो यह समय उनके लिए बेहद अहम रहता है. हार्मोनल परिवर्तन के कारण  वह  महत्वपूर्ण शारीरिक बदलाव के दौर से गुजरती हैं. इसका सीधा असर उनके कोमल मन पर पड़ता है. बच्चियां संकोच के कारण मां से इस विषय पर खुलकर चर्चा नहीं करती हैं. जबकि उन्हें यह पता नहीं होता है कि इस दौरान वे क्या सावधानी बरतें, क्या करें और क्या न करें. ऐसे समय में बालिकाएं संकोच न करें और सारी बातें मां से खुलकर करें, साथ ही मां भी बेटियों की सहेलियां बनें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...