Skip to main content

चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा- ताउम्र आजाद बने रहेंगे भारत के वीर सपूत चंद्रशेखर..





एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चंद्रशेखर आजाद के  पुण्यतिथि ब्राम्हण एकता मंच एवं सामाजिक संगठन नमामि बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई. साथ ही मौजूद लोगों को देश के इस सपूत की वीरगाथाओं से प्रेरणा लेने की बात कही गई. बता दें कि 27 फरवरी 1931 में इलाहाबाद के कम्पनी बाग स्थित अल्फ्रेड पार्क में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद अग्रेजों से लडाई करते हुए शहीद हो गए थे. शनिवार को उनकी शहादत दिवस पर ब्राम्हण एकता मंच एवं सामाजिक संगठन नमामि बक्सर के कार्यकर्ताओं एवं  युवाओं द्वारा उनकी वीर गाथा को याद किया गया.  साथ ही उनकी वीर गाथा से मौजूद लोगों को प्रेरणा लेने को कहा गया. इस दौरान भारी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग से लेकर ब्राह्मण एकता मंच एवं नमामि बक्सर के कई कार्यकर्ता तथा युवा वर्ग के लोग मौजूद रहे. इस दौरान आए काफी लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर मिश्रा ने किया एवं समापन दुर्गेश कुमार विद्रोही ने किया. चंद्र भूषण ओझा एवं भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की.


आयोजन के दौरान वक्ताओं ने अपनी-अपनी वक्तव्य रखा. इस दौरान अपने वक्तव्य में राघव पाण्डेय कहा कि अंग्रेजों से मोर्चा लेते समय चंद्रशेखर आजाद ने जिस पिस्टल का उपयोग किया था. वह आज भी कम्पनी बाग स्थित इलाहाबाद संग्रहालय में सुरक्षित है. आजाद की पूण्य तिथि पर संग्रहालय में लोगों का भीड़ उमड़ती है एवं उनके प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर लोग अंग्रेजों से मोर्चा लेने के दौरान उपयोग किए गए पिस्टल  को जिसे की संग्रहालय में रखा गया है उसे देखते हैं. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है.


भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की आज पुण्यतिथि है. 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए थे. आज भी अंग्रेज 'आजाद' का नाम बहुत सम्मान से लिया करते हैं. चंद्रशेखर आजाद ने कसम खाई थी कि चाहें कुछ भी हो जाए. लेकिन, वह जिंदा अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे. इसलिए जब 27 फरवरी 1931 को अंग्रेजों ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था तो उन्होंने अकेले ही ब्रिटिश सैनिकों से मुकाबला किया. जब उनकी रिवाल्वर में आखिरी गोली बची तो उन्होंने खुद पर ही गोली चला दी. जिससे वह जिंदा न पकड़े जाएं. आजाद को डर था कि अगर वह जिंदा पकड़े गए तो अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से मिटाने का उनका सपना अधूरा रह जाएगा.

  इस कार्यक्रम में अखिलेश पांडेय, ऋषिकेश त्रिपाठी, पंकज भारद्वाज, अविनाश पांडेय, रूपेश दुबे, विकाश पांडेय, अनिल पांडेय,प्रभाकर मिश्र, चंदन चौबे,अभिषेक ओझा,राघव कुमार पाण्डेय,संजय ओझा,शिवजी दुबे,शिवानंद उपाध्याय,मुकुंद सनातन,अवि सम्राट आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...