Skip to main content

तमंचा, पिस्टल, कारतूस व हैंड ग्रेनेड के साथ यूपी पुलिस ने बक्सर के दो युवकों को किया गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप से पुलिस ने बक्सर के रहने वाले दो युवकों को तमंचा प्रतिबंधित पिस्टल कारतूस तथा हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों युवकों में से एक छत्तीसगढ़ आर्म्ड पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है तथा 40 दिन के अवकाश पर अपने गांव पहुंचा था. जिसके बाद वह वापस नहीं गया था. युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस बात की सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस को दी तथा दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया.



इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक गहमर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस ने जांच अभियान चला रही थी इसी दौरान बक्सर से यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे राजपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर के निवासी राकेश राय, पिता-लाल बिहारी राय तथा गंगासागर, पिता-बृज नाथ राजभर को गुप्त सूचना के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली गई. तलाशी में कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली जिनमें तमंचा, पिस्टल, कारतूस के साथ हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ. बाद में दोनों अभियुक्तों को थाने ले जाया गया तथा पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार झा ने बताया कि गहमर थाना की टीम बारा के दंगल वीर बाबा मंदिर के समीप वाहन जांच कर रही थी. इसी बीच बक्सर की तरफ से आ रहे दोनों युवकों को पकड़ा गया. उनके पास से 32 बोर की एक रिवाल्वर, 9 एमएम की पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस एवं एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया. अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों के विरुद्ध पूर्व के भी कई मामले दर्ज हैं.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19