Skip to main content

बनारपुर में हुए सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी इलाज के दरमियान तोड़ा दम,ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की रखी मांग..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर में हुए सड़क दुर्घटना में इलाजरत  दूसरे युवक की इलाज के दौरान  मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है.  सड़क दुर्घटना में घायल  एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी तथा एक युवक गंभीर स्थिति में  वाराणसी में इलाजरत था. वहीं घटना में  घायल  वृद्ध की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना में घायल दूसरे युवक की मंगलवार को घटना के 3 दिन बाद इलाज के दौरान ही वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई. मौत की सूचना प्राप्त होने के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने कार चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर मृत युवक के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा अविलंब कार चालक को गिरफ्तार किया जाए तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए.  सड़क जाम कर रहे लोगों  के द्वारा मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की भी मांग की गई.  परीक्षा ड्यूटी में सम्मिलित होने के कारण मौके पर अंचलाधिकारी नहीं पहुंच सके.  हालांकि मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझा-बुझाकर तथा आश्वासन देकर जाम को खत्म करा दिया गया.  परिजन तथा ग्रामवासी कार चालक की गिरफ्तारी कि मांग कर रहे हैं



मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक विवेक श्रीवास्तव के कार के धक्के से स्थानीय निवासी छोटेलाल राम (20 वर्ष) पंकज राम (18 वर्ष) तथा मुसाफिर धोबी (70 वर्ष) घायल हो गए थे. तीनों घायलों को तुरंत ही आज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां. एक युवक छोटे लाल के बनारस ले जाने से पूर्व ही सदर अस्पताल में मौत हो गई वहीं, एक अन्य युवक पंकज एवं मुसाफिर धोबी को वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन, इलाज के क्रम में पंकज ने भी दम तोड़ दिया.

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में होने के कारण मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताई लेकिन, यह बताया कि पहले मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया जा चुका है. दूसरे मृतक के परिजनों को भी को भी मुआवजा दिया जाएगा. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरार होने के कारण कार चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. तकरीबन 1 घंटे तक सड़क जाम करने के बाद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के आश्वासन को मानते हुए जाम खत्म कर दिया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...