Skip to main content

दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने डुमरांंव स्टेशन के समीप से 20 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को नाटकीय ढंग से लिया हिरासत में, ले गई अपने साथ..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने डुमरांव थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक रेस्टोरेंट संचालक को बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी मिंंटू गिरी नई दिल्ली पुलिस का मोस्टवांटेड इनामी अपराधी है. जिसके विरुद्ध लूट, हत्या के प्रयास तथा आ‌र्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज होने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. दिल्ली पुलिस को चकमा देकर वह बिहार में आकर डुमरांव थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में रेस्टोरेंट का संचालन करता था.

दिल्ली के द्वारका हाउस थाने में गिरफ्तार मिटू गिरी पर लूट, चोरी व आ‌र्म्स ऐक्ट जैसे संगीन अपराधों के तीन मामले दर्ज है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम जांच के क्रम में सुराग जुटाते हुए डुमरांव पहुंची. डुमरांव पहुंचने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने अचानक ही आरोपित मिंटू गिरी को उठाया और गाड़ी में बैठाकर चलती बनी. यहां तक कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तारी के पूर्व स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी थी. पहले तो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और आस पास के लोगों को लगा कि अपराध कर्मियों ने उसका अपहरण लिया है. घटना के बाद घरवालों ने जब डुमरांव थाना को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी तब एक बार तो डुमरांव पुलिस भी घटना को सून चकरा गई. इसी बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीएसपी अमलेश कुमार सिंह ने डुमरांव डीएसपी केके सिंह को मिटू गिरी के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए आरोपित के पूरे जूर्म की कहानी बताई. गिरफ्तार अपराधी के पिता चंद्रमा गिरी के गिरफ्तारी की जानकारी दी तथा उस पर लगे संगीन जुर्म का रिकार्ड भी भेजा. जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.



इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस का मोस्ट वांटेड मिंंटू गिरी पिता चंद्रमा गिरी मूल रूप से भोजपुर जिला के हसनबाजार थाना अंतर्गत इटिमा गांव का निवासी है. विगत छह महीने से वह बड़की ढकाइच निवासी अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर स्टेशन के पास यश फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था. जिस जगह पर गिरफ्तार अपराधी मिंटू गिरी रेस्टोरेंट का संचालन करता था वहां के आसपास के स्थानीय लोग मिंटू गिरी को एक सीधे-साधे व्यवसाई के रूप में पहचानते थे. कम समय में ही रेस्टोरेंट व्यवसाय में उसने काफी नाम कमाया था. आस पास के लोगों से उसका व्यवहार भी काफी अच्छा था. लेकिन, आस पास के लोगों को इस बात की भनक भी नहीं थी कि रेस्टोरेंट चलाने वाला मिंंटू गिरी दिल्ली पुलिस का इनामी अपराधी है, और उस पर बीस हजार का इनाम भी रखा गया है. स्थानीय लोगों को जब उसके कारनामों की जानकारी मिली तो आश्चर्य में डूबे रहे. परिवार वालों की माने तो उसकी पत्नी किरण देवी तक को उसके कारनामें के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. पत्नी की मानें तो वह पहले दिल्ली में ट्रक चलाने का काम करता था. लेकिन उसकी आड़ में वह एक गिरोह बना गंभीर अपराध कर रहा था. दिल्ली पुलिस के रिकार्ड इस बात की पुष्टि करते है.



दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच गठित टीम ने  बेहद ही गुप्त एवं नाटकीय ढंग से उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की है. बताया जाता है कि सादे वेश में मौजूद दिल्ली क्राइम ब्रांच के तीन सदस्य उसके रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर पहुंचे थे, और खाने का आर्डर देकर दुकान में बैठ गए. इस दौरान टीम के सदस्य आसपास का माहौल अध्ययन करने के साथ ही मुख्य अपराधी की पहचान के प्रति आश्वस्त होने में लगे रहे. जैसे ही पहचान पुख्ता हुई कि अचानक उठकर उनलोगों ने मिटू को दबोच लिया और झटके से पहले से तैयार गाड़ी पर बैठाकर चलते बने. सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि जिसने भी देखा आवाक रह गया. उनलोगों के निकल जाने के बाद दुकान के कर्मचारियों शोर मचाना शुरू किया तब लोगों को लगा कि यह सबकुछ अपहरण की साजिश रची गई थी तथा अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया है. कुछ ही देर में खबर पूरे शहर में फैल गई तथा वहा सैकड़ो लोगों की भींड़ लग गई.

दिल्ली पुलिस की माने तो मिटू गिरी 2009 से ही दिल्ली में अपराध जगत में कदम रख दिया था. दक्षिणी दिल्ली के द्वारका में उसके खिलाफ केस दर्ज होने के अलावा शालीमार बाग में दो मामले दर्ज हैं. यह सभी मामले आ‌र्म्स ऐक्ट, लूट तथा लूट के दौरान हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है. पहले वह दिल्ली में ट्रक चलाने का काम करता था. इसी दौरान अपराधियों के संसर्ग में आकर उसने अपना गिरोह बना लिया था और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने में लगा था.



इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डुमरांंव थाना अध्यक्ष बिंदेश्वरी राम ने बताया कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डुमरांव में बीस हजार के इनामी अपराधी रेस्टोरेंट संचालक मिटू गिरी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास तथा लूट के कई मामले दर्ज थे. इसी सिलसिले में अपराधी की सुराग जुटाते जुटाते क्राइम ब्रांच की टीम डुमराव पहुंची और बेहद ही नाटकीय ढंग से उसे अपने हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. उन्होंने बताया कि जिस तरफ से अपराधी के घर वालों ने फोन कर पुलिस को सूचना दे एक बार तो वह खुद भी हैरान हो गए थे कि यह कैसी घटना घट गई. घर वालों ने पुलिस को किसी अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा अपहरण कर लिए जाने की जानकारी दी थी. बाद में डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह को दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीएसपी के फोन आने के पश्चात सारी घटनाक्रम की जानकारी हुई. तब पुलिस ने राहत की सांस ली.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...