Skip to main content

बाइक व साइकिल के टक्कर में मार दी गई रसोइए को गोली, या फिर कुछ और है मामला,जांच में जुटी पुलिस..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के रूप सागर गांव से एक रसोइए को गोली मार दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. गोलीबारी के इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि रूपसागर गांव के स्थानीय निवासी तथा नवोदय विद्यालय में रसोईया का काम करने वाले साइकिल सवार व्यक्ति को छोटी सी बात पर हुए विवाद में बाइक सवार मनबढ बदमाशों ने गोली मार दी. गोली मारने के पश्चात बाइक सवार बदमाश भागने में सफल हो गए. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से गोलीबारी में घायल रसोइए को जख्मी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.


गोलीबारी के इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि तकरीबन 9:00 बजे नवानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय रूप सागर गांव निवासी मनमोहन पांडे अपने गांव जा रहे थे. इसी दरमियान गांव के समीप ही बाइक सवार तीन युवकों एवं उनकी साइकिल में हल्की टक्कर हो गई. साइकिल में टक्कर होने के बाद बाइक सवार बदमाशों एवं रसोईया के बीच बहस बाजी शुरू हो गई.


दोनों पक्षों के तरफ से शुरू हुए बहस बाजी ने मारपीट का रूप ले लिया. मारपीट के दौरान ही बाइक सवार बदमाशों में से एक ने अपनी कमर में रखी पिस्तौल को निकालकर मनमोहन पांडे को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली रसोईया के कमर में लगी है. उसके बाद वह भागते हुए गांव की तरफ पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिए. जब तक मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचते तब तक बाइक सवार तीनों बदमाश आसानी से भागने में सफल हो गए. 


गोलीबारी की इस घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नवानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हो रहा है कि बाइक और साइकिल में टक्कर होने से हुए विवाद के पश्चात मारपीट के दौरान बाइक सवार तीनों बदमाशों में से एक ने रसोइए को गोली मार दी है. हालांकि, मामले की गहनता से जांच करने के दौरान पुलिस को यह जानकारी हासिल हुआ है कि घायल व्यक्ति का पूर्व में कार्य स्थल पर ही किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कोई विवाद हुआ था. बेहोशी के हालत में होने के कारण घायल व्यक्ति का अभी तक पुलिस ने फर्द बयान दर्ज नहीं किया है. फर्द बयान दर्ज करने के बाद ही मामले की सही जानकारी पुलिस को मिल पाएगी. फर्द बयान दर्ज होने के पश्चात यह पता चल सकेगा कि आखिरकार क्यों और किसने रसोइए को गोली मार दी है. फिलहाल पुलिस मामले में अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19