Skip to main content

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत  एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने सोमवार को बक्सर के व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि  19 जनवरी को  धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में  आरोपी के द्वारा 7 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था.  घटना के दिन बच्ची के चाचा दुकान चला रहे थे. बच्ची के  मां उसके चाचा को बुलाने के लिए घर से दुकान भेजा था. जहां रास्ते में उसी गांव के रहने वाले युवक विद्यासागर राम ने 7 वर्षीय बच्ची को गोद में उठाकर खलिहान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. किसी भी तरह से वहां से छूटने के बाद बच्ची रोते रोते घर पहुंची तथा परिजनों से आपबीती सुनाई. जब बच्ची के परिजन विद्यासागर राम के घर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे तो विद्यासागर राम बच्ची को देखते हैं वहां से भाग खड़ा हुआ. 



तत्पश्चात, बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर धनसोई थाना पहुंचे. जहां से धनसोई थाना की पुलिस ने बच्ची तथा  उसके परिजन को बक्सर के महिला थाना में भेजा गया. बच्ची के मां के बयान पर इस मामले में महिला थाना में विद्यासागर राम व अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.  प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव  बना रही थी.  कई बार छापेमारी की गई लेकिन अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किया जा सका.  सोमवार को उसने व्यवहार न्यायालय  एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-6 की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.  महिला  थाना  की  थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि बच्ची के साथ रेप करने के मामले में आत्मसमर्पण किए गए अभियुक्त को पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.  रिमांड पर लेने के लिए पुलिस न्यायालय में अर्जी दायर करेगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19