Skip to main content

वीडियो: आखिरकार! जिले के दो थाना क्षेत्रों में कड़ी मशक्कत के बाद पब्लिक ने पुलिस को हराया, नहीं काम आई कोई रणनीति खूब उड़े चौके छक्के..






एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें कि पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण व्यवहार को और प्रगाढ़ बनाने एवं मध निषेध के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. स्कूली बच्चों को जागरूक करने के साथ ही साथ पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जा रहा है. पुलिस सप्ताह के अंतर्गत आज शनिवार को इटाढ़ी में एवं कृष्णाब्रह्म में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जहां पुलिस और पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इटाढ़ी थाना एवं पब्लिक के बीच काफी रोमांचक मैच में पब्लिक ने आखिरकार पुलिस को अपनी कड़ी मशक्कत के कारण पराजित कर दिया. बता दें कि  पब्लिक की तरफ से पहली पारी की शुरुआत करते हुए 12 ओवर में कुल 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन का लक्ष्य इटाढ़ी पुलिस के समक्ष खड़ा किया गया. दूसरी पारी के दौरान पुलिस के तरफ से 12 ओवर खत्म हो जाने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर केवल 70 रन तक ही लक्ष्य का पीछा किया जा सका. लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही पुलिस को 12 ओवर खत्म हो जाने के बावजूद भी केवल 70 रन बनाने में ही सफलता प्राप्त हुई. इस तरह से पुलिस को पब्लिक ने पराजित कर 70 रन से क्रिकेट प्रतियोगिता में विजय प्राप्त किया. 



 वहीं, दूसरी तरफ कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा भी पुलिस सप्ताह के अंतर्गत आज क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था. जिसमें की कृष्णाब्रह्म पुलिस को काफी मशक्कत करने के बावजूद भी 3 रनों से इस मैच हारना पड़ गया. पब्लिक के तरफ से पहली पारी की शुरुआत करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन का लक्ष्य पुलिस के समक्ष खड़ा किया गया. दूसरी पारी की शुरुआत करने के साथ ही 3 विकेट के नुकसान होने के बावजूद भी कृष्णाब्रह्म पुलिस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी ओवर समाप्त हो जाने के पश्चात केवल 48 रन ही बना पाई और मैच हार गई.



इस बाबत जानकारी देते हुए दोनों थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अंतर्गत आज क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था. ताकि, पब्लिक और पुलिस के बीच जो दूरी है. उसको पूरी तरह से समाप्त किया जा सके और पब्लिक का विश्वास कायम किया जा सके और पुलिस तथा पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण व्यवहार को और भी प्रगाढ़ किया जा सके. इस तरह के आयोजन से पुलिस और पब्लिक के बीच उहापोह की स्थिति बनी रहती है वह खत्म की जा सके. दोनों जगह पर प्रतियोगिता के दौरान थाने के पुलिसकर्मी व इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

- इन्द्रकांत तिवारी।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19