Skip to main content

वीडियो: जबरन घर से उठाकर हथियार के बल पर 1 व्यक्ति के साथ की गई मारपीट,जमीन विवाद का है मामला..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जमीन विवाद के एक मामले में कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति को जबरन घर से उठाकर उसे बुरी तरह से हथियार के बल पर पीटा गया है. बताया जा रहा है कि जमीन के पैसे को लेकर उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट की यह घटना घटी है.  घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के डीके कॉलेज के समीप की है. जहां रविंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति को 5 से 7 की संख्या में लोगों के द्वारा हथियार के बल पर मारा पीटा गया.  


उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट करने के बाद उन लोगों के द्वारा उसे उठाकर टेक्सटाइल कॉलोनी में एक मकान में बंधक बनाकर रखा किसी तरह से इसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा रविंद्र कुमार को छुड़ाया गया तथा इस मामले में पुलिस के द्वारा मौके से तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया. हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है.



बता दें कि इस घटना में पीड़ित व्यक्ति के द्वारा लिखित आवेदन दी गई है. जिसमें बताया गया है कि विश्वनाथ सिंह एवं उनका पुत्र एवं अन्य 5 से 7 की संख्या में लोग उसके घर पर पैसा लेने के लिए आए थे. जिसके बाद हथियार के दम पर उनके साथ मारपीट की गई. जबकि पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों से जो पैसे उसके द्वारा लिए गए थे. उनमें से ज्यादातर पैसा वह वापस भी कर चुका है.उन लोगों को पीड़ित व्यक्ति के द्वारा कोई पैसा नहीं देना है. इसके बावजूद भी वे लोग उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं. पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों के द्वारा अब उससे पैसे की सुद की मांग की जा रही है.




थाने से पुलिस के द्वारा घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति को डुमराव के अनुमंडल अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ. प्राथमिक उपचार के उपरांत ही उसने पुलिस को लिखित आवेदन पुलिस को दिया है.  मामले में डुमराव एएसपी श्री राज ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मामले में जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई भी की जाएगी. जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके विरूद्ध पुलिस के द्वारा उचित करवाई की जाएगी. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा आरोपियों के घर से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किया गया है. उक्त मामले में भी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19